Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इस समिति के सदस्यों ने लावारिस शव का विधि विधान से किया अन्तिम संस्कार

बुरहानपुर। बीते कई वर्षों से बुरहानपुर के लालबाग़ में निवास कर रही निराश्रय शकु बाई का निधन हो गया था। शकु बाई के निधन के बाद उनका कोई करीबी ना होने से लालबाग़ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बतादें कि शकुबाई 40 साल से लालबाग़ के रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर जीवन यापन कर रही थी। अचानक हुई मृत्यु के बाद मानवता की मिशाल पेश करते हुए लालबाग़ समिति के सदस्य रुधरेश्वर एंडोले, राकेश चौकसे अन्य साथियों ने हिन्दू रीति के अनुसार इनका अंतिम क्रिर्याक्रम किया।लालबाग समिति सदस्य राजेश चौकसे ने बताया कि शकुबाई का संपूर्ण कार्य हिन्दू विधि-विधान से किया गया है। इसी के साथ दशवां, तेरहवाँ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि आगे भी यह समिति इस तरह के पुनीत कार्य करती रहेगी।

बुरहानपुर से मृदुभाषी के लिए गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट