कांटाफोड़. नगर में शुक्रवार को डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में विमान उत्सव समिति के तत्वाधान में विमान उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक भगवान गोपाल के दर्शन कर महाआरती का लाभ लिया। नगर के सभी मंदिरों से भगवान श्री गोपाल कृष्ण की झांकी डोल नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौराहे पहुंचे।
जहां कोरोना का काल को ध्यान में रखते हुए बड़े आयोजन ना होकर चंद्रकेशर नदी के तट पर पहुंचकर भगवान कृष्ण को नोका विहार करवाया गया व महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया। देवास जिले के सबसे बड़े आयोजन में शुमार कांटाफोड़ का विमान उत्सव इस बार भी कोरोना काल के चलते बड़े स्वरूप में नहीं मनाया गया। छोटे रूप में ही स्थानीय गांधी चौराहे पर बजरंग अखाड़े के कलाकारों के द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था भी माकूल रही।
कांटाफोड़ से मृदुभाषी के लिए प्रिंन्स भाटिया की रिपोर्ट