Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर में 25 ऑवर्स होटल पर चला निगम का बुलडोजर, 5 मंजिला आलीशान होटल को किया जमींदोज

इंदौर। प्रदेश में CM शिवराज का बुलडोजर अब रूकने का नाम नही ले रहा है। भंवरकुआ इलाके में चर्चा में रहने वाली एक 25 ऑवर्स होटल को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार सुबह गिरा दिया।

बतादें कि इस होटल को दो प्लॉट पर संयुक्तीकरण कर बनाया गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने होटल संचालकों को कई बार नोटिस दिए। लेकिन उसके बाद भी संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम ने तोड़ने का नोटिस देकर की कारवाई की। नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के आदेश पर शुक्रवार सुबह 7 बजे नगर निगम की टीमें सर्वानंद नगर स्थित होटल 25 ऑवर्स पर पहुंच गई थी। यहां सुबह नगर निगम के कर्मचारियों ने होटल खाली कराने का काम शुरू किया। जिसमें अंदर रखे कुछ उपकरण और फर्नीचर को बाहर निकालकर करीब साढ़े आठ बजे इसे तोड़ने की कारवाई शुरू की गई।

होटल तोड़ने की कार्रवाई के पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के पास कई बड़े नेताओं के कॉल आए। लेकिन कमिश्नर के आदेश का हवाला देकर कार्रवाई की गई। यहां होटल के चारों तरफ 5 पोकलेन मशीन लगाई गई थी। जैसे ही होटल को गिराने का काम शुरू हुआ। पूरे इलाका पोकलेन की आवाजों से गूंजने लगा। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक यह होटल जी प्लस 4 पर करीब 12 हजार वर्ग फीट पर निर्माण किया गया था। नगर निगम को शिकायत मिली थी कि दो प्लॉट के संयुक्तिकरण कर इसे बनाया गया है। इसके बाद भवन निर्माण के अधिकारियों द्वारा यहां पर नोटिस तामिल करवाए गए थे। जिसे लेकर संचालक ने निगम को जबाव नही दिया था।

जुएं, पार्टी और अय्याशी का अड्‌डा कलेक्टर मनीष सिंह के पास कुछ समय पहले यह शिकायत पहुंची थी कि 25 ऑवर्स होटल में जुआ संचालित किया जाता है। भंवरकुआ पुलिस ने यहां दो से तीन बाद कारवाई की है। इसके साथ ही कई नव युवक यहां रात में नशा करते हैं। वहीं कुछ दिन पहले एक नाबालिग और कॉलेज छात्रा से रेप के मामले में 25 ऑवर्स होटल का नाम सामने आया था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने नगर निगम की कमिश्नर से इस मामले में बात की थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट