Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बाढ़ से बिगड़े हालातों के कारण इन जगहों पर सेना संभालेगी मोर्चा

भोपाल। प्रदेश के शिवपुरी में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। शिवपुरी के कई गांव बाढ़ की चपेट में आने से गावों की स्थिति गंभीर बनी है। जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब सेना मोर्चा संभालेगी। ग्वालियर चंबल संभाग के बाढ़ प्रभावित शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और श्योपुर में सेना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी। आज रात तक सेना तैनात हो जाएगी। इस बीच सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर बाढ़ के ताजा हालात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेना की मदद के लिए प्रधानमंत्री से चर्चा की।

ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई लोग अभी भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। बाढ़ के हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया और मध्यप्रदेश में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेना की मदद के लिए प्रधानमंत्री से चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा के तुरंत बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना तैनात करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट