Mradhubhashi
Search
Close this search box.

लड़के की लड़कियों जैसी आवाज थी, ऑपरेशन से बदली

कोटा कोटा के महावीर में ईएनटी अनोखा ऑपरेशन किया गया है। इसमें एक लड़की जैसी आवाज वाले युवक को नई आवाज दी गई है। बतादें कि कापरेन के 17 साल के एक युवक हेमंत ने थाइरोप्लास्टी ऑपरेशन के बाद लड़कों वाली आवाज पा ली है। दसवीं क्लास मे पढ़ने वाले हेमंत की आवाज 8 की उम्र से पतली थी।

आमतौर पर 12 साल की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव के चलते लड़कों की आवाज में बदलाव आता है। जो भारी हो जाती है। हेमंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। ऑपरेशन में गले में तीन से 4 सैंटीमीटर का कट लगाकर फ्रीक्वेंसी को बदला गया।

हेमंत के परिजनों ने बताया कि आसपास के बच्चे भी उसकी आवाज को देखकर हंसी उड़ाते थे। कुछ दिन पहले जब हेमंत को खांसी जुकाम हुआ तो उसे स्थानीय डॉक्टर के पास दिखाया। डॉक्टर ने भी उसकी आवाज सुनी तो इस बारे में परिजनों से जानकारी ली। उन्हें बताया कि यह एक बीमारी है। इसका इलाज हो सकता है।

हेमंत के परिजन कोटा के डॉक्टर विनीत जैन से मिले। हेमंत का पूरी तरह से परीक्षण करने के बाद आखिरी विकल्प ऑपरेशन ही बचा। गुरुवार को उसे भर्ती कर ऑपरेशन किया गया और शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल युवक घर पर है।

ईएनटी सर्जन डॉ. विनीत जैन ने बताया कि इस बीमारी को प्यूबरफोनिया कहा जाता है। इस बीमारी में लड़कों की उम्र तो बढ़ जाती है, लेकिन आवाज में जो बदलाव होना चाहिए वह नहीं होता है। बीमारी से पीड़ित लड़कों को लगातार पिच टूटने के साथ-साथ आवाज में कंपन की परेशानी होती है। इस बीमारी से पीड़ित लड़कों को 12 साल की उम्र में स्पीच थेरेपी से ठीक किया जा सकता है। उसके बाद इसका इलाज केवल ऑपरेशन से ही संभव है।

विनीत जैन ने आगे कहा कि इसका ऑपरेशन चिरंजीवी में निशुल्क किया गया है, मरीज का कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टर विनीत जैन ने बताया कि कुछ समय पहले तक इस बीमारी का इलाज नहीं था, लेकिन अब ऑपरेशन के जरिए बीमारी का इलाज है। मरीज को अस्पताल में भी रोकने में समय जाया नहीं करना होता। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन की ट्रेनिंग उन्होंने मुंबई में ली है। साथी अब तक करीब 50 ऑपरेशन भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट