Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बिहार में बदमाशों का आतंक, लौटा जंगल राज, 30 किमी हाईवे पर बाइक सवारों ने 40 मिनट में 11 लोगों को गोली मारी

बेगूसराय। बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बेगूसराय की घटना के बाद तो लोग यही कह रहे हैं। दरअसल, बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाश नेशनल हाईवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खबर है कि इस घटना में 11 लोगों को गोली लगी है। इधर, बेगूसराय एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नेशनल हाईवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाईवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। बताया जा रहा है कि कि वे 30 किमी तक फायरिंग करते रहे, जो भी रास्ते में मिले उसे शूट कर दिया। इसमें तेघरा थाना के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक शख्स की सड़क पर ही मौत हो गई। वारदात में बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाकों में 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे पहले तेघरा में फायरिंग

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सबसे पहले एनएच 28 पर तेघरा इलाके में जमकर फायरिंग की। यहां पर अपराधियों ने एक के बाद एक कई जगहों पर गोलियां चलाई। वहीं, एनएच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की खबर। एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहाडीह में में भी फायरिंग की। इस घटना में चंदन कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है। विशाल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपराधियों ने चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली की दुकान पर जमकर फायरिंग की। अपराधियों ने मछली बेचने वाले के साथ साथ दो मछली खरीददारों को भी गोली मार दिया है। अपराधियों की गोली से अब तक कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस प्रशासन को चेताया था कि राजनीति, अपराध और ठेकेदारी का गठजोड़ फिर बेगूसराय को साठ के दशक में ले जा रहा है, जब हत्या आम बात थी। आज गोलियों की बौछार ने दर्जन भर लोगों को घायल किया और मौत भी हुई। सख्त करवाई की जरूरत है।

बेगूसराय में फायरिंग के बाद पटना अलर्ट

बेगूसराय में फायरिंग गोली मारने के सीरियल वारदात पर पुलिस मुख्यालय भी अपनी नजर बनाए हुए है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। रेंज के डीआईजी भी मौके पर गए हुए हैं। एसपी और उनकी टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ जैसे ही अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया- हमलोगों को सूचना मिलते ही राजेंद्र सेतु पर चेकिंग लगा दी गई है। नालंदा और लखीसराय जलाने वाले रास्ते पर भी कड़ी नजर बनी हुई है। कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है। हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उस हिसाब से अपराधियों की खोज जारी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट