Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दिवाली की सफाई में वास्तु का रखें विशेष ध्यान, वर्षभर होगी धन की बरसात

Diwali 2021: दीपावली के अवसर पर घर की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। मान्यता है कि स्वच्छ घर में धन की देवी लक्ष्मी का निवास रहता है। सफाई के साथ घर में रंग-रोगन किया जाता है। सौभाग्य, संपन्नता और खुशहाली के लिए इस समय घर के वास्तु का भी खास ख्याल रखा जाता है। रंगों की संयोग और वास्तु सही होने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  • दीपावली की सफाई में घर की सफाई के साथ मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। दरवाजे को आम के पत्ते की वंदनदवार से सजाएं और इसके साथ शुभ प्रतीक चिन्हों का अंकन करें।
  • इस समय सफाई करते समय घर से टू टी-फू टी वस्तुओं को बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार घर में टू टी-फू टी वस्तुओं को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य का अभाव बना रहता है।
  • दीपावली की सफाई में ईशान कोण की सफाई का विशेष ख्याल रखें। उत्तर-पूर्व के कोने में कचरा जमा नहीं होने दे और इसको स्वच्छ रखें। इसके साथ ही उत्तर दिशा में कोई भारी चीजें न रखें।

कुछ जीवों का दिखना शुभ फलदायी

दिवाली के दिन कुछ जीवों का दिखना शुभ फलदायी माना जाता है। इन जीवों के दिखने से वर्ष भर धन-धान्य की प्राप्ति के साथ संपन्नता मिलती है और निरोगी काया का वरदान मिलता है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात छिपकली के दिखने से घर में खुशियां और सुख-समृद्धि आती है। बिल्ली को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन बिल्ली का आगमन घर में देवी लक्ष्मी का आगमन माना जाता है।

देवी लक्ष्मी का वाहन है उल्लू

दिवाली की रात्रि में यदि गाय दिखाई दे तो यह देवी लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इससे परिवार में स्नेह बढ़ता है। दिवाली की रात्रि में उल्लू का दिखना भी शुभ फलदायी होता है। देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू को माना जाता है। उल्लू के दर्शन से वर्ष भर धन की प्राप्ति होती रहती है। दिवाली की रात्रि में छछूंदर के दिखाई देने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और कायों में सफलता मिलती हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट