/////

Swami Vivekanand: शिप्रा तट पर योग कर मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव

Swami Vivekanand: कड़ाके की ठंड में क्षिप्रा तैराक दल के बच्चो ने किया योग।

Start

उज्जैन। उज्जैन में स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव सनातन संस्कृति के अनुसार मनाया गया। जन्मदिन को मनाने के लिए सुबह से ही शिप्रा के तट पर बच्चे पहुंच गए थे।

क्षिप्रा तैराक दल ने किया योगासन

उज्जैन में शिप्रा के तट पर स्वामी विवेकानंद का जनमोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुबह की कड़ाके की ठंड में क्षिप्रा तैराक दल के बच्चो ने योगासन कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धाजलि दी।

सर्किट हाउस पर शिक्षा मंत्री ने किया योग

सर्किट हाउस पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, एडीपीसी और डीपीसी भी उपस्थित थे।