Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर, राशियों पर रहेगा ऐसा असर

Surya Rashi Parivartan 2021: 12 फरवरी को सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में सूर्यदेव 14 मार्च 2021 तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखा जाएगा। आइए जानते हैं किस राशि पर रहेगा कैसा प्रभाव।

मेष

इस राशि वालों आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और घर में परिजनों से विवाद करने से बचें। कई कार्यों के लिए यह समय शुभ फलदायी रहेगा।

वृष

सूर्य का यह गोचर व्यापारी और विद्यार्थियों के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा। धन लाभ होगा, आय में इजाफे के साथ नौकरी लगने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन

इस राशि वालों की धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग है।

कर्क

सूर्य के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन शारीरिक कष्ट बढ़ सकते है। आकस्मिक खर्च से धन हानि होने की संभावना है।

सिंह

सूर्य का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए कारोबार और धनलाभ के लिए शुभ रहेगा। परिवार में थोड़ी तनाव की स्थिति रह सकती है। कुल मिलाकर मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

कन्या

आर्थिक रूप से इस गोचर में दिक्कत हो सकती है। इस अवधि में किसी को भी अधिक धन उधार न दें। इस तरह दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।

तुला

कारोबार के क्षेत्र में बेहतर फल की प्राप्ति होगी। कोई नया कामकाज प्रारंभ हो सकता है और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

सूर्य के इस गोचर में इस राशि वालों का खास सतर्क रहना होगा। कामकाज को लेकर संघर्ष की स्थिति बनेगी, लेकिन शत्रुपक्ष पर विजय प्राप्त होगी।

धनु

कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। महिला वर्ग को नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।

मकर

इस राशि वालों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना बेहतर रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए बेहतर समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना हैं।

मीन

इस राशिवालों के लिए भी सूर्य के राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। छात्र और नौकरी पेशा लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट