इंदौर। शहर में बढ़ते अपराधों पर पुलिस के लाख अभियान चलाने के बावजूद भी इंदौर शहर अपराध मुक्त शहर की गिनती में आने से वांछित हो रहा है। शहर के हीरानगर इलाके में पड़ोसियों में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल नोंचते हुए पीटा। मुक्के और थप्पड़ चलाए। लाठियों से भी मारपीट हुई। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर FIR की है।
इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी
TI सतीश पटेल के मुताबिक, घटना हीरानगर इलाके के मेघदूत नगर की है। यहां रहने वाले अनिकेत चौहान के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाला लोकेन्द्र वर्मा और उसका दोस्त सिगरेट पी रहे थे। इस बात को लेकर अनिकेत ने आपत्ति जताई।
इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के घरवाले भी बाहर निकल आए और बीच रोड पर गुत्थमगुत्था हो गए। घर की महिलाओं में भी हाथापाई हुई। शिकायत मिली है कि अनिकेत चाकू निकाल लाया था। हमले में लोकेंद्र के साथ दूसरे लोग घायल हुए हैं। लोकेंद्र की शिकायत पर अनिकेत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।