Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Today Stock Market Opening: 130 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

Today Stock Market Opening: 130 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

अच्छी नहीं शेयर Market की ओपनिंग, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

Stock Market Opening: शेयर बाजार के लिए आज की शुरुआत अच्छी नहीं। गिरावट के साथ बाजार खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई है। दरअसल, भारतीय शेयर बाजारों को ग्लोबल बाजारों का सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।

Sensex Opening: बुधवार का दिन यानी 31 मई शेयर Market के लिए अब तक बुरा रहा है। शेयर Market गिरावट के साथ खुला है। 600 शेयरों में गिरावट के साथ Market की शुरुआत हुई है। बैंक निफ्टी में 100 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। आज निफ्टी का एक भी शेयर ऐसा नहीं है, जिसमें एक प्रतिशत से अधिक की तेजी हो।

वैसे, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 2 प्रतिशत से अधिक टूटकर कारोबार कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स यानी 129.16 यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62839 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 39.65 यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18594 पर खुल पाया है। यानी यह 18600 अंक नीचे गिरा है।

Today Stock Market Opening: 130 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट
Today Stock Market Opening: 130 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 11 शेयरों में उछाल

आज सेंसेक्स Market के 30 में से सिर्फ 11 शेयरों में उछाल है। 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इतना ही नहीं एनएसई के निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में ही तेजी है। 28 शेयरों में भारी गिरावट है। बैंक निफ्टी में 336.60 अंक यानी 44098 के स्तर पर कारोबार चल रहा है।

इन सेक्टर्स में तेजी

आज 5 सेक्टर्स में तेजी देखने को मिल रही है। आईटी, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में तेजी है। मेटल शेयर में सबसे अधिक 1.29 अंक की गिरावट आई है। पीएसयू बैंक शेयरों में 1.14 प्रतिशत और ऑय एंड गैस शेयरों में 0.83 प्रतिशत की गिरावट है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट