Stock Market: गुरुवार को हुई बड़ी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहतर हुई। शेयर बाजार में कारोबार की तेजी के साथ शुरुआत हुई और सेंसेक्स के साथ निफ्टी के सूचकांक में बढ़त देखी गई।
आज सुबह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए बेहतर रही और शेयरों में तेजी की रुख देखा गया। सेंसेक्स आज बाजार खुलने के साथ 550 अंक ऊपर चढ़कर 57,800 के ऊपर दिखाई दे रहा है। वहीं निफ्टी की यदि बात करें तो 98 अंकों की तेजी के बाद 17208 के स्तर पर पहुंच गया है। भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टाइटन और ओएनजीसी के शेयरों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। वहीं निफ्टी में 50 में से 48 शेयरों में तेजी के निशान में कारोबार हो रहा है। निफ्टी में सिर्फ HDFC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
आज बाजार खुलने के साथ ही सभी 19 इंडेक्स तेजी के साथ बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।