Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नए कृषि कानून को लेकर प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

इंदौर। कृषि कानून और किसान आंदोलन के चलते चारों तरफ से हमले झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने अब किसानों के भ्रम को दूर करने के लिए मेगा प्लान बनाया है। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संभागों में किसान सम्मेलन करने जा रही है, इन सभी सम्मेलनों में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कृषि कानून के फायदे किसानों को बताएंगे।

नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा नया किसान बिल किसानों के हित में

सोमवार को इंदौर पहुंचे भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नया किसान बिल किसानों के हित के लिए है और इस बिल को लेकर विरोधी दल भ्रम फैला रहे हैं। नये किसान बिल से किसानों का किसी तरह से नुकसान नहीं होगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस किसानों से झूठ बोल रही है

किसान आंदोलन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की बात करती हैं, उनके बीच जाती है। कांग्रेस किसानों से झूठ बोलती है। कमलनाथ सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे हैं। क्या कमलनाथ का सिख दंगे से कुछ नाता है?

सीएम शिवराज ने कहा किसानों को न्याय मिल रहा है

कृषि कानून को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि यह तीनों बिल किसानों के हित के लिए है। कांग्रेस राजनीतिक रोटियां किसानों के नाम पर सेक रही है। किसानों को न्याय मिल रहा है, पूरे देश के किसान बिल के पक्ष में हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट