तीसरी पत्नी के प्यार में ले ली थी बेटे की जान - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

तीसरी पत्नी के प्यार में ले ली थी बेटे की जान

तीसरी पत्नी के प्यार में ले ली थी बेटे की जान

सात वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला : आरोपी गिरफ्तार, पति को उकसाने वाली पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अपने ही बेटे की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने मोरटक्का के ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी तीसरी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। आरोपी ने उसी के कहने पर उसने बेटे की जान ली थी। आरोपी ने बताया कि वह अपनी तीसरी पत्नी पायल के प्यार में पागल था। बेडरूम से लेकर बाथरूम तक उसके फोटो लगाकर रखे थे। उसी के कहने में आकर बेटे की हत्या की और मारने के बाद उसका वीडियो भी पत्नी को भेजा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम शशिकांत मुंडे है। उसने रविवार रात अपने सात साल के बेटे प्रतीक को मौत के घाट उतार दिया था। बेटा प्रतीक शशिकांत की पहली पत्नी अंजू की संतान थी। अंजू की मौत डिलिवरी के दौरान हो गई थी। उसके बाद शशिकांत ने गांधी नगर निवासी एक युवती से शादी की लेकिन कुछ समय बाद वह भी छोड़कर चली गई।

डेढ़ साल पहले आरोपी ने शाजापुर निवासी पायल से शादी की थी। पायल ने चार माह पहले बेटे को जन्म दिया था। वह अपने सौतेले बेटे को पसंद नहीं करती थी। इसी कारण वह डिलिवरी के बाद से ही ससुराल में थी। शशिकांत ने उसे लाने की बात कही तो पायल ने कहा था कि प्रतीक उस घर में रहेगा तो वह नहीं आएगी। इसके बाद शशिकांत ने बेटे की हत्या की साजिश रची।

तीसरी पत्नी के प्यार में ले ली थी बेटे की जान
तीसरी पत्नी के प्यार में ले ली थी बेटे की जान

जैसे ही नींद लगी, बेटे का गला घोंट दिया

घटना वाली रात को शशिकांत ने प्रतीक को कूलर की ठंडी हवा का लालच देकर अपने ही कमरे में सोने के लिए बुलाया था। हालांकि दादी ने प्रतीक को रोका, लेकिन वह नहीं माना और पिता के कमरे में चला गया। जैसे ही प्रतीक को नींद लगी, शशिकांत ने उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने प्रतीक का वीडियो बनाकर पायल को भेजा। सुबह जब पुलिस ने पायल को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल में वह वीडियो भी मिला।