Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Sonali Sehgal : इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस आज कर रही शादी, 5 साल से थी रिलेशनशिप में

Sonali Sehgal : इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस आज कर रही शादी, 5 साल से थी रिलेशनशिप में

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस Sonali Sehgal आज करेंगी शादी

Sonali Sehgal wedding: फिल्म प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज यानी 7 जून को बॉयफ्रेंड आशीष से सीक्रेट सेरेमनी में शादी करेंगी। दोनों का रिलेशनशिप लंबे समय से था। अब दोनों शादी कर रहे हैं। हाल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी राज्यसभा सांसद एवं आप नेता राघव चड्डा से सगाई की है।

Sonali Sehgal Marriage: एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से आज शादी करेंगी। फिल्म प्यार का पंचनामा फेम सोनाली और आशीष 5-6 साल से रिलेशनशिप में हैं। वैसे दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सोनाली जल्द नई जिंदगी शुरू करने वाली हैं। आशीष बिजनेसमैन हैं। उनके पास कई होटल हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोची है।

Sonali Sehgal : इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस आज कर रही शादी, 5 साल से थी रिलेशनशिप में
Sonali Sehgal और उनके पति

5 जून को हुई थी मेहंदी

सोनाली और आशीष आज दोपहर शादी करेंगे। इसमें करीबी लोग ही शामिल होंगे। उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू है। 5 जून को मेहंदी सेरेमनी हुई थी। सोनाली अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहती थीं और फैंस को सरप्राइज देना चाहती थीं।

2011 में फिल्मी कॅरियर की शुरुआत

सोनाली ने 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया था। सोनाली ‘प्यार का पंचनामा 2’ में भी थीं। एक्ट्रेस ने ‘वेडिंग पुलाव’ में भी काम किया। सोनाली कुछ समय पहले सलमान खान के साथ थम्स अप के एड में दिखी थीं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट