Mradhubhashi
Search
Close this search box.

KBC में 1 करोड़ रुपये जीत चुके साहिल से मृदुभाषी की खास बातचीत

भोपाल। कौन बनेगा करोड़पति 13 के आने वाले एप‍िसोड में सीजन को अपना दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। एप‍िसोड के कुछ प्रोमोज रिलीज हो चुके हैं जिनमें हॉटसीट पर बैठे साह‍िल एक करोड़ जीतते नजर आए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से कस्बे लवकुश नगर से निकलकर केबीसी के स्टेज तक पहुंचे प्रदेश के साहिल आदित्य अहिरवार ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में 1 करोड़ रुपए जीतकर अपने बचपन के सपने को पूरा कर किया है। मृदुभाषी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान साहिल ने कहा की वे सिविल सर्विस में जाकर मानव सेवा करना चाहते हैं।

साहिल ने बताया कि उनके पिता एक गार्ड हैं। साह‍िल ने कहा कि उनके संघर्ष और केबीसी के मंच तक पहुंचने की कहानी बहुत बड़ी है। प्रोमो में साहिल कहते हैं- जब मेहनत और ज्ञान एक साथ हो जाते हैं, तो आप जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं। साह‍िल की जिंदगी पर बेस्ड इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा- ‘किताबों को अपना दोस्त, पापा को अपना आदर्श, ज्ञान और मेहनत को अपने हथ‍ियार मानने वाले साह‍िल, KBC में एक करोड़ जीतते हैं। पर क्या अब वो सात करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे। साह‍िल से पहले आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने 15 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपए जीते थे। इसके साथ ही हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति भी बनी थीं। हिमानी नेत्रहीन थीं। उन्होंने एक एक्सीडेंट में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। यह हादसा उनके साथ 2011 में हुआ था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट