Shukra Ast 2021: शुक्र हुए अस्त, जाने राशियों पर रहेगा कैसा असर - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

Shukra Ast 2021: शुक्र हुए अस्त, जाने राशियों पर रहेगा कैसा असर

Start

Shukra Ast 2021: जीवन में सुखों को देने वाला ग्रह शुक्र 14 फरवरी 2021 को अस्त हो गया है। यह अब 18 अप्रैल को उदित होगा। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इसका असर पड़ेगा।

मेष

इस राशि वालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हो सकता है। बेवजह धन खर्च से बचे और आर्थिक स्थिति का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ

इस दौरान मान-सम्मान का खास ख्याल रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मिथुन

इस राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।

कर्क

योजनाओं में अवरोध आ सकता है। किसी भीतर हे के विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह

सिंह राशिवालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में इजाफा होगा, लेकिन विवादों से बचकर रहें।

कन्या

गलत संगत में पढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

तुला

कामकाज पर असर दिखाई देगा। वैवाहिक संबंधों में बात बिगड़ने की संभावना है।

वृश्चिक

नौकरी में बदलाव की संभावना है। इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।

धनु

धनु राशिवालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा और खर्चों के बढ़ने की संभावना है।

मकर

शुक्र का अस्त होना लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं है। पार्टनर से मतभेद होने की संभावना है।

कुंभ

कुंभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा।

मीन

इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की और प्रशंसा, लेकिन बनते काम बिगड़ने की संभावना है।