Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Shree Ram Mandir: प्रदेश में पहले दिन राम मंदिर के लिए इकट्ठा हुए 15 करोड़ रुपए

इंदौर। देशभर की तरह मध्य प्रदेश में भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश में पहले दिन राम मंदिर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए हैं।

उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने दिए एक करोड़

प्रदेश में इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने सर्वाधिक एक करोड़ रुपए का दान दिया है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए और अपने अखाड़े की ओर से 11 लाख 11 हजार 111 रुपए दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख 21 हजार की राशि भेंट स्वरूप सौंपी है। इस तरह प्रदेश में एक लाख से अधिक राशि देने वालों की संख्या देर शाम तक 50 से ज्यादा हो गई थी।

5 हजार टोलियां कर रही है धन संग्रह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह के कार्य को गति देने के लिए प्रदेश के छह हजार स्थानों पर एक साथ 15 हजार टोलियां रामभक्तों से संपर्क कर रही है। इन सभी स्वयंसेवकों पर निगरानी भोपाल से रखी जा रही है। भोपाल और ग्वालियर संभाग में पांच हजार टोलियां धन संग्रह का कार्य कर रही है तो मालवा प्रांत में 2200 टोलियों के एक लाख कार्यकर्ता धन संग्रह में जुटे हुए हैं।

10 रुपए से लेकर 1 करोड़ का दान शामिल

रामभक्तों ने श्रद्धा और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दिया है। इसमें एक 10 रुपए का दान भी शामिल है। इसके अलावा उद्योगपति सतीश सांवरिया ने 11 लाख, नर्मदांचल बिल्डर्स एसोसिएशन और अन्य ने 11 लाख 21 हजार, सेमेरिटन्स स्कूल के संचालक आशुतोष शर्मा ने तीन लाख एक हजार रुपए का दान दिया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट