Govind Singh - शिवराज सिंह चौहान योजनाबद्ध तरीके से सम्मानित नेताओं को कर रहे हैं अपमानित - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

Govind Singh – शिवराज सिंह चौहान योजनाबद्ध तरीके से सम्मानित नेताओं को कर रहे हैं अपमानित

Govind Singh - शिवराज सिंह चौहान योजनाबद्ध तरीके से सम्मानित नेताओं को कर रहे हैं अपमानित

पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष Govind Singh का बयान सामने आया है Govind Singh ने कहा है कि दीपक जोशी जैसे अन्य नेताओं को शिवराज सिंह चौहान ने योजनाबद्ध तरीक़े से सम्मानित नेताओं को अपमानित कर रहे हैं। षड्यंत्र करके ऐसे नेताओं को राजनीतिक रूप से समाप्त करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे और अन्य लोग जिनकी भारतीय जनता पार्टी उपेक्षा कर रही है सम्मान करती है। दीपक जोशी जैसे अन्य नेता जो इस षड्यंत्र से परेशान हैं। हम चाहते हैं वह कांग्रेस पार्टी में आएँ हम उनका सम्मान करते हैं।

Govind Singh - शिवराज सिंह चौहान योजनाबद्ध तरीके से सम्मानित नेताओं को कर रहे हैं अपमानित
Govind Singh – शिवराज सिंह चौहान योजनाबद्ध तरीके से सम्मानित नेताओं को कर रहे हैं अपमानित

Govind Singh ने कहा कि कमलनाथ जी पहले ही कह चुके हैं आगे आगे देखिए होता है क्या। भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ मची हुई है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं मिल रहा है। गोविंद सिंह ने बगैर नाम लिए कहा कि कुछ लोग पूरा धन लूट रहे हैं। हमारे पास प्रमाण है हम बताएंगे विदेशों में कितना धन गया है चार लाख करोड़ का कर्जा मध्यप्रदेश पर लदा हुआ है। Govind Singh पूछ रहे हैं कि कहां है विकास। पुलिस अधिकारी कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की रेत खदान चलाने में लगे हुए हैं दोनों ही मिल बांट के खा रहे हैं।

पुलिस वाले पैसों की उगाही खुलेआम कर रहे है कई बार मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कोई सुनवाई नहीं हुई।शिवराज सिंह चौहान सत्ता के नशे में मदहोश हो चुके हैं। असामाजिक तत्वों को संरक्षण देना न्याय और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे।भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार गुंडागर्दी कर रहे हैं।कानून व्यवस्था को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष भसिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जमकर घेरा। कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है।