भोपाल- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराजसिंह चौहान ने जब से अपना कार्यकाल शुरू किया है तभी से वह जनता के बीच एक के बाद एक योजना ला रहे है। प्रदेश सरकार ने हर साल बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रैन के माध्यम से उन्हें यात्रा कराई जिसमे बुजुर्गों का रहना खाना घूमना सब सरकार के खर्चे पर होता है। वही इस साल भी मुख्यमंत्री ने तीर्थ दर्शन कराने के लिए बुजुर्गों का हवाई जहाज का सपना भी पूरा कर दिया है। इस बार शिवराज सिंह सरकारी खर्च पर बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बुजुर्गों को छोड़ने एयरपोर्ट तक आए।

सरकारी खर्च पर यात्रा के लिए 32 बुजुर्गों ने उड़ान भरी
बतादें कि भोपाल एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9.45 बजे प्रयागराज के लिए 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने फ्लाइट से उड़ान भरी। यात्री फ्लाइट से 1 घंटे में प्रयागराज में लैंड हुए। बतादें कि इस यात्रा में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। मध्यप्रदेश में 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा। रविवार पहली यात्रा में भोपाल के तीर्थ दर्शन के लिए गए हैं।
प्लेन से तीर्थ कराने वाला एमपी देश का पहला राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ‘राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे और हमें व प्रदेश को बुजर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।’ इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, ‘अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। बता दे कि अभी एक परिवार से एक ही सदस्य जाता है लेकिन अब मुख्यम्नत्री ने यह आदेश दिया है कि अगली बार फ्लाइट में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी। इस बार की तीर्थ यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।
उनके साथ एक अनुरक्षक भी है। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर विशेष रूप से बनाया गया था। ट्रेन से इस तीर्थ यात्रा में 4 से 5 दिन का समय लगता है। हवाई यात्रा से यह सफर 24 से 36 घंटे में पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि निजी खर्च पर भोपाल से प्रयागराज की हवाई यात्रा की जाए, तो एक यात्री पर एक तरफ से करीब साढ़े 3 हजार रुपए खर्च होंगे।