कांटाफोड़। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बागली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर कांटाफोड़ पहुंचे।
बतादें कि गोविंद नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ व कांग्रेस पर जमकर ना सीधा निशाना साधा शिवराज ने कहा कि कमलनाथ व उनकी सरकार ने 15 महीनों में ही सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। लेकिन मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक करके हम सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को फिर से चालू कर रहे हैं।
आज किसानों के खाते में ₹6000 सालाना केंद्र सरकार वह ₹4000 मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा डालने जा रहे हैं कमलनाथ की सरकार में गरीबों की संबल योजना तक बंद कर दी गई थी। आज किसानों के लिए कई हजार करोड रुपए की लिफ्ट इरिगेशन योजना भाजपा की सरकार ने ही लागू की है। इसका सपना स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी ने देखा था अब हम सब का कर्तव्य है कि एक बार फिर खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाएं जनसभा के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पूर्व मंत्री दीपक जोशी विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे विधायक आशीष शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय हर्षवर्धन सिंह चौहान जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।