Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Share Market : मंगलवार को शुरुआती बढ़त के बाद नीचे गिरा शेयर बाजार

मुंबई। कोरोना की नई लहर का असर शेयर बाजारों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दुनियाभर के बड़े शेयर बाजारों में गिरावट का दौर देखा जा रहा है। ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और दुनियाभर के देशों द्वारा सफर पर लगाई जा रही पाबंदी से यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही है।

अमेरिका ने किया राहत पैकेज का एलान

अमेरिका में 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज के ऐलान का असर शेयर बाजारों में दिखाई दिया। इंडिया में शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई लेकिन उसके बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में गिरावट की वजह से दिन का निचला स्तर 45,140.79 को छू लिया। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 100 से ज्यादा अंक गिर चुका है। मंगलवार को लाल निशान पर व्यापार करने वाले शेयरों में कमी देखने को मिल रही है. गिरावट वालों में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं।

दो दिनों में घटे 8.43 लाख करोड़ रुपए

बाजार में भारी बिकवाली की वजह से BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 176.93 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को यह 185.36 लाख करोड़ रुपए था। कुल मिलाकर पिछले दो दिनों में यह 8.43 लाख करोड़ रुपए घट चुका है। बाजार में भारी बिकवाली के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 176.93 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है। यह शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी बीते दो दिनों में यह 8.43 लाख करोड़ रुपए घटा। निफ्टी में टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

बजाज फाइनेंस और ONGC के शेयर में भी गिरावट हुई है, लेकिन आईटी सेक्टर के शेयर में बढ़त दर्ज की गई है। टेक महिंद्रा, HCL टेक, गेल और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त के साथ कारोबार व्यापार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट