Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Sawan 2021: विभिन्न अनाजों से ऐसे करें महादेव आराधना, मिटेंगे कष्ट होगी पूरी मनोकामना

Sawan 2021: सावन मास शिव को समर्पित मास है। इस मास में शिव उपासना करने से अनन्त गुना फल की फल की प्राप्ति होती है। इसलिए शिवभक्त अनेकानेक शास्त्रोक्त उपाय कर महादेव को प्रसन्न करते हैं। भोलेनाथ को अनाज समर्पित कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। विभिन्न प्रकार के अनाज समर्पित करने से कैलाशपति सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं।

अक्षत से करें महादेव को प्रसन्न

शिव महापुराण के अनुसार विभिन्न तरह के अनाजों को समर्पित करने से भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं औऱ भोलेनाथ अपने समस्त कष्टों का नाश कर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। शिवलिंग पर चावल समर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। चावल अखण्डित यानी बगैर टूटे होना चाहिए। चावल को श्रद्धाभाव के साथ समर्पित करना चाहिए। एक सुंदर वस्त्र रखकर उसके ऊपर इन चावल को चढ़ाना चाहिए। चावल के साथ साथ गन्ध, पुष्प, नारियल आदि समर्पित करें और बारह ब्राह्मणों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन करवाना चाहिए । इस विधान को करने से शिवपूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

गेहूं के पकवान से पाएं वरदान

शिवजी को एक लाख तिलों की आहूतियां दी जाए या एक लाख तिल के दानों से महादेव की पूजा करने से बड़े से बड़े पापों का नाश हो जाता है। महादेव की पूजा जौ के दानों से करने से स्वर्गिक सुखों की प्राप्ति होती है। महादेव की आराधना गेहूं से बने पकवानों से करने से अति उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। यदि इन पकवानों से एक लाख बार भोलेनाथ की पूजा की जाए तो संतान की उन्नति होती है।

मूंग से पाएं सुखों की प्राप्ति

शिव आराधना हरें मूंग के दानों से करने पर महादेव सुखों का वरदान प्रदान करते हैं। शिव भक्त को धर्म, अर्थ काम औऱ मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रियांशु या कंगनी से शिव पूजन करने से सुखों की प्राप्ति होती है। अरहर के पत्तों से शिव का श्रंगार करने पर विभिन्न तरह के सुख और समस्त फलों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट