Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के साथ चल रहे सांसद सतोख सिंह को आया हार्ट अटैक, हुआ निधन

भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में है। यात्रा में राहुल गाँधी के साथ चलते हुए पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है. चलते हुए अचानक उनकी तबियत ख़राब हुई आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका निधन हो गया. राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद यात्रा फिर शुरू होगी।

ये है पूरा मामला

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। 76 साल के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। चलते चलते ही उनकी तबियत ख़राब हो गई और वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। करीब 20 मिनट बाद रास्ते में ही उनका निधन हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी कोई पुख्ता कारण नहीं कहा जा सकता लेकिन यह सडन कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। इसकी वजह ठंड भी हो सकती है। उन्हें पहले भी कोई प्रॉब्लम हो सकती है। एज फैक्टर भी इसमें अहम है। भारत जोड़ो यात्रा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल सुबह करीब 11 बजे संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी।

दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सांसद संतोख सिंह की मृत्यु की खबर फैलते ही कांग्रेस में शोक की लहर है, पीएम मोदी राहुल गांधी समेत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि संतोख सिंह को हमेशा पंजाब के के लोगों की सेवा करने के लिए याद किया जाएगा।

राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की।

मोदी लहर के बावजूद सांसद बने संतोख

सांसद संतोख सिंह जालंधर से मौजूदा सांसद थे और उनकी उम्र 76 साल थी। देश में मोदी लहर होने के बावजूद वह सांसद बनकर 2019 में लोकसभा पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने 2014 में जीत दर्ज की थी। संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट