Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जिला जज के बंगले से चोरों ने की चंदन के पेड़ की चोरी

अशोकनगर। बीती रात अशोकनगर जिले मुख्यालय पर कोतवाली एवं कलेक्ट्रेट के पास ईसागढ़ रोड की मुख्य सड़क पर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश सविता दुबे के बंगले से चोरों ने चंदन का पेड़ काट लिया। चोर पेड़ का तना काटकर रफूचक्कर हो गए, जबकि पेड़ वहीं छोड़ गए।

पुलिस के साए में की वारदात

घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। चोरी की इस घटना ने पुलिस महकमे सहित शहर न्याय विभाग में हड़कंप पैदा कर दिया है। जिले की सबसे बड़ी न्यायिक अधिकारी का पूरी तरह से सुरक्षित बंगले में हुई चंदन के पेड़ कि चोरी की घटना ने पुलिस गश्त व्यवस्था सहित चोरों मे पुलिस के प्रति बेखौफ होने की बात भी साबित कर दी है।

दरवाजे के नजदीक लगा था पेड़

शुरुआती अनुमान के अनुसार यह घटना चोरों ने रात में 3 से 4 के बीच की होगी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जिलाध्यक्ष के बंगले से चंदन का एक पेड़ चोर बीती रात काट कर ले गए। बताया जा रहा है कि जिला जज के बंगले पर एक ही चंदन का पेड़ था। जो उनके दरवाजे के बिल्कुल समीप लगा हुआ था। कमाल की बात यह रही कि चोर पेड़ को रात में काटते रहे, मगर यहां के सुरक्षाकर्मी एवं बंगले में सोने वाले लोगों को इसकी भनक तक नही लगी।

देर रात दिया वारदात को अंजाम

जिला मजिस्ट्रेट का यह बंगला चारों तरफ से बाउंड्री वाल से कवर हैं। ऐसे मे बंगले में चोरों ने जिस शातिर अंदाज में घटना को अंजाम दिया है,उसको देखकर लगता है कि यह किसी बड़े चंदन तस्कर गिरोह का काम हो सकता है। जिसे पहले से पता था कि इस बंगले में चंदन का पेड़ लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो पेड़ काट कर ले गए हैं उसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट