Mradhubhashi
Search
Close this search box.

संपर्क से समर्थन अभियान-केन्द्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल बड़वाह पहुंचे

अभियान

विपिन जैन/बड़वाह – मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक बीजेपी पुरे देश में संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है।जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रो में जाकर युवाओ,हितग्राहियों,बुद्धिजीवियो से चर्चा कर उनसे चर्चा कर बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रख रहे है।

इस अभियान के तहत गुरुवार सुबह 9 बजे केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली बड़वाह के वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश सेंगर के निवास पर पहुंचे।इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल,खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला भी थे।

एंटीइनकम्बेंसी की जड़ लोकल भ्रष्टाचार-इस दौरान उन्होंने सेंगर एवं परिवारजनों से मुलाक़ात की।साथ ही नाश्ते की टेबल पर भाजपा की उपलब्धियों सहित अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की।यहाँ उन्होंने आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की।सेंगर ने भी दोनों के सामने प्रदेश में स्थानीय स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराया ।साथ ऐसी कई समस्याए बताई,जिससे क्षेत्र की जनता रूबरू हो रही है।

उन्होंने कहा की सरकार के खिलाफ एंटीइनकम्बेंसी की जड़ यही लोकल भ्रष्टाचार है।करीब आधे घंटे तक टेबल पर हुई चर्चा कर उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी चर्चा की।यहाँ श्री सेंगर ने केन्द्रीय मंत्री,भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री,सांसद एवं विधायक को दुपट्टे से सम्मान कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।इस दौरान मौके पर विधानसभा संयोजक लादूराम साहू,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह सिंह तोमर,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग,खंडवा लोकसभा क्षेत्र सहअभियान प्रभारी जितेन्द्र सुराणा,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया,रोमेश विजयवर्गीय,रवि एरन,सीटू राजपाल सहित भाजपा के स्थानीय,खंडवा क्षेत्र के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस को सत्ता चाहिए भले देश जाह्न्नुम में जाए-चर्चा के बाद केन्द्रीय मंत्री ने मिडिया से बातचीत की।देश में पेट्रोल-डीजल एवं गैस के बढ़ते दामो सहित मप्र में कांग्रेस द्वारा 500 रूपये में सिलेंडर देने की बात पर केन्द्रीय मंत्री बोले की कांग्रेस को सत्ता चाहिए,देश भले ही जाह्न्नुम में जाए।भारत 83 प्रतिशत तेल एवं 50 प्रतिशत गैस के लिए बाहरी देशो पर निर्भर है।लेकिन जब इंटरनेशनल मार्केट में इनके दाम बढ़ते है।

तो भारत में भी इनके दामो पर असर पड़ता है।कोई पार्टी कहती है की हम सस्ता देंगे ,तो इसका मतलब देश को बेचना है।मैं भी चाहता हूँ की दाम घटे लेकिन कांग्रेस के लिए बोलना आसान है।कांग्रेस को सत्ता चाहिए इसलिए वह झूठ बोल रही है।हम जनता के सामने सही बात रख रहे है।उनके भ्रष्टाचार के बारे में बोले तो एक घंटा लगेगा।हम देश को सम्भालने,देश को आगे ले जाने वाली सरकार है।

अगर आपके पास तेल नही है गैस नही है तो हम कैसे सस्ते में देंगे,देश कहा जाएंगा।हिमाचल के बाद कर्नाटक के नतीजो को देखते हुए मध्यप्रदेश में क्या भाजपा नेतृत्व परिवर्तन कर रही है?इसे लेकर केन्द्रीय मंत्री बोले की दोनों राज्यों में हार को लेकर मंथन चल रहा है।मध्यप्रदेश में क्या रणनीति रहेगी।इसे लेकर आप लोगो को जल्द पता चलेगा।उन्होंने निमाड़ में भी पेट्रोल एवं रिफायनरी नए उद्योग पर कहा की बीना रिफायनरी का निरिक्षण किया था।यहाँ हम और क्या बेहतर कर सकते है।इस पर ध्यान देर रहे है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट