Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सलमान के गुर्गे इंस्टा आईडी के जरिए फैला रहे थे खौफ, तीन गिरफ्तार

इंदौर। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ और गुंडागर्दी, दादागिरी वाले स्टेटस फोटो डालकर लोगों में खौफ पैदा करने वालों पर सायबर टीम ने शिकंजा कसा है। सायबर टीम ने गुंडे सलमान लाला की इंस्टा आईडी चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। एमवाय अस्पताल गोलीकांड का आरोपी सलमान पुलिस गिरफ्त में है। इसके बावजूद ये लोग उसकी इंस्टा आईडी चला रहे थे। सोशल मीडिया पर पुलिस को चैलेंज करने वाले वीडियो अपलोड किए थे। जांच के दौरान पुलिस को सलमान की करीब 40 से ज्यादा आईडी मिली हैं। बाकी लोगों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस ने इन्हीं आईडी के माध्यम से सलमान का माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी करने वाली है।

फरदीन को पुलिस ने पकड़ा

कमिश्नर हरिनारायण चारी ने सलमान लाला के पुलिस कस्टडी में होने के बाद उसकी इंस्टा आईडी चलने को लेकर जांच करने की बात कही थी। मामले में टीआई योगेश सिंह तोमर की टीम ने महू में रहने वाले फरदीन को पकड़ा। उसने पूछताछ में कबूला कि उसने सलमान की आईडी सितंबर में बंद कर दी थी। पुलिस ने उससे जब पूछा की आईडी संचालित हो रही है, तो वह जबाव नहीं दे पाया। इसके बाद उसके मोबाइल में सलमान की आईडी चलती मिली। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

चंदन नगर से रिजवान गिरफ्तार

वहीं, चंदन नगर के रानी पैलेस में रहने वाले रिजवान नाम के युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। यह सलमान लाला फ्रेंड क्लब के नाम से इंस्टा पर आईडी चलाता था। थाने में रिजवान ने सलमान को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस को उसने बताया कि भाई का नाम चलाने के लिए वह आईडी पर वीडियो ओर फोटो अपलोड करता था। पुलिस ने सलमान से जुड़े आदिल को भी पकड़ा है। वह भी सलमान के नाम से आईडी चलाता था।

बदमाश की 40 से ज्यादा सोशल आईडी

सलमान लाला को लेकर पुलिस को जानकारी सामने आई है कि उसकी 40 से ज्यादा आईडी हैं। जो अलग अलग इलाकों में युवक संचालित कर रहे हैं। रिजवान, फरदीन और आदिल से उन युवकों की जानकारी मिली है। इसमें से कुछ देवास ओर उज्जैन के साथ खजराना इलाके के रहने वाले हैं। वहीं, तीन लड़कियों की भी सलमान की आईडी संचालित करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी को पकड़कर आईटी एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट