साल 2021 में कई सेलेब्स ने शादी करके अपना घर बसाया है. इस साल भी कई सेलेब्स के शादी करने की खबरें आ रही हैं और इस लिस्ट में एक नाम मौनी का भी है।
जी हां, अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली मौनी रॉय अब लाखों लोगों को दिल तोड़कर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
पिछले साल से मौनी की शादी की खबरें आ रही हैं। मौनी दरअसल, दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। पहले खबर आ रही थी कि मौनी दुबई में शादी करने वाली हैं। लेकिन अब मौनी रॉय में अपनी शादी गोवा में कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी शादी की में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। शुरुआत में, मौनी के पास एक लम्बी गेस्ट लिस्ट थी, जिसमें 50 लोग शामिल थे। हालांकि अब यह छोटी हो रही है। लेकिन उन्होंने चीजें और हालात नॉर्मल होने के बाद मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रखी है।
मौनी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की रहने वाली हैं और दिल्ली में पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गईं थीं। बात अगर मौनी के काम की करें तो वे अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी, जिसे तीन पार्ट्स में बनाया जा रहा है।
फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाला है। वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया के साथ दिखाई देंगी।
मौनी रॉय जल्द ही सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह 27 जनवरी, 2022 को गोवा के कैंडोलिम में 2 दिन की बीच वेडिंग होगी। मौनी और सूरज बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी करेंगे।
इससे पहले कपल ने बड़ा फैसला लिया है। कोविड-19 के कारण दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया है। इतना ही नहीं वे आने वाले सभी गेस्ट्स से वेडिंग वेन्यू पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी मांगेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी शादी की में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। शुरुआत में, मौनी के पास एक लम्बी गेस्ट लिस्ट थी, जिसमें 50 लोग शामिल थे। हालांकि अब यह छोटी हो रही है। लेकिन उन्होंने चीजें और हालात नॉर्मल होने के बाद मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रखी है।
मौनी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की रहने वाली हैं और दिल्ली में पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गईं थीं। बात अगर मौनी के काम की करें तो वे अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी,
जिसे तीन पार्ट्स में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाला है। वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया के साथ दिखाई देंगी।