Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रॉयल एनफील्ड की एडवेंचर टूरर बाइक 5000 रुपए हुई महगी

रॉयल एनफील्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, कंपनी ने अपनी एडवेंचर टूरर बाइक हिमालयन की कीमत में इजाफा किया है। यानी अब इस बाइक को खरीदने के लिए 5000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। बाइक की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.11 लाख रुपए हो गई है।

चेन्नई की तैयार की जाने वाली इस बाइक की कीमतें इसी साल जुलाई में बढ़ाई गई थीं। तब कंपनी ने इस पर 4,600 रुपए बढ़ाए थे। यानी 2 महीने के अंदर में हिमालयन को एक बार फिर महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसका 2021 मॉडल फरवरी में लॉन्च किया था। इसमें कई हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें 411cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, सिंगल ओवरहेड (SOHC) इंजन दिया गया है। जो 6,500rpm पर 24.3bhp की मैक्सिमम पावर और 4,000-4,500rpm पर 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन का स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाजार में ये 6 कलर्स ऑप्शन में मौजूद है। इनमें मिराज सिल्वर, ग्रेनाइट ब्लैक, पाइन ग्रीन, ग्रेवल ग्रे, लेक ब्लू और रॉक रेड शामिल हैं। 2021 हिमालयन मॉडल में कंपनी ने 3 नए कलर ऑप्शन को शामिल किया है। इसके फ्रंट में 2-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर वाला 300mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर वाला 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल चैनल ABS फीचर भी मिलता है। इसके फ्रंट में 41mm फॉर्क्स का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। रियर में लिंकेज के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में 15 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक मिलता है। हिमालयन की लंबाई 2184mm, चौड़ाई 838 और ऊंचाई 1346mm है। इसका व्हीलबेस 1473mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 218mm है। इसकी सीट की ऊंचाई 800mm है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट