////

Republic Day 2021: 72 वें गणतंत्र दिवस पर महाकालेश्वर में छाया देशभक्ति का रंग, शिवलिंग का हुआ अदभुत श्रंगार

Republic Day 2021: 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकालेश्वर का तिरंगा स्वरूप में श्रंगार किया गया।

Start

उज्जैन। उज्जैन शहर में 72 वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में कई जगहों पर तिरंगा फहराया गया और सलामी दी गई। पौराणिक महाकाल मंदिर में इस अवसर पर भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में शृंगार किया गया।

राजाधिराज पर चढ़ा गणतंत्र का रंग

राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर पर भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे का रंग चढ़ गया। 26 जनवरी के अवसर पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया, जिससे यहां उपस्थित श्रद्धालुओं में अपने आराध्यदेव के दर्शनों के साथ-साथ देशभक्ति का जोश भी भर गया। बाबा महाकाल की पगड़ी भी तिरंगी, फूल माला भी तिरंगे के रूप में और त्रिपुंड भी तिरंगा ओर मावे भांग का श्रंगार भी तिरंगे के रूप में किया गया।

तीन रंगों से श्रंगारित हुए महाकाल

भगवान महाकाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐसा अनूठा और आकर्षक स्वरूप धारण किया है। । तड़के भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों ने बाबा महाकाल को तिरंगी पगड़ी पहनाई और तिरंगे का त्रिपुंड बनाया। बाबा महाकाल को जब भस्मी चढ़ाई जा रही थी, तब उनका वैभव और यह अद्भुत स्वरूप देखते ही बनता था। भक्तों के सामने बाबा महाकाल का यह रूप भव्य और देशभक्ति के रंग में नजर आ रहा था। चारों तरफ बाबा महाकाल पर भस्मी लगी हुई थी, तो माथे पर तिरंगे का त्रिपुंड शोभायमान था।

उज्जैन के कृषि उपज मंडी में अपर कलेक्टर अवी प्रसाद ने झंडा वंदन किया। इस दौरान मंडी के सभी साथी कर्मचारी मौजूद रहे। झंडा वंदन के बाद राष्ट्रगान गाया गया अपर कलेक्टर अवि प्रसाद ने सभी कर्मचारियों को 72 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उज्जैन विकास प्राधिकरण में उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्राधिकरण सीईओ सुजान सिंह रावत मौजूद रहे। कोविड-19 के चलते इस साल उज्जैन विकास प्राधिकरण ने झांकी का निर्माण नहीं किया है