Mradhubhashi
Search
Close this search box.

घर से तुरंत इन वस्तुओं को हटा दे, नहीं तो सौभाग्य बदल जाएगा दुर्भाग्य में

Dharm: हर इंसान चाहता है कि घर में सुख-शांति बनी रहे, समृद्धि का वास हो और परिवार में मधुरता बनी रहे। घर की कुछ वस्तुएं जीवन को खुशमय बनाती है तो कुछ वस्तुओं की वजह से घर की खुशियां चली जाती है। अब हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही वस्तुओं की, जिनको घर में रखने से घर में मुसीबतों का वास हो जाता है।

  • घर में कभी भी टूटा शीशा या टूटा कांच का सामान नहीं रखना चाहिए। दरवाजे-खिड़कियों के टूटे शीशे भी तुरंत बदल देना चाहिए।
  • एक ही देवी-देवता की प्रतिमा सामने-सामने नहीं रखनी चाहिए। इससे आय में कमी और खर्च में बढ़ोतरी होती है।
  • घर में कांटेदार पौधे होने से धन संबंधी दिक्कते होती है।
  • घर में खंडि़त प्रतिमा और फटे हुए भगवान के चित्र होने से धन की कमी होती है।
  • खराब और बेकार वस्तुएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है।
  • घर में खराब या बंद घड़ी भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
  • घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख-समृद्धि नहीं रहती है।
  • घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा होने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • घर में मकड़ी का जाल होने से आर्थिक समस्याएं पैदा होती है।
  • घर की दीवार में दरार या सीलन होने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • घर में नल से पानी टपकने से घन की बर्बादी होती है।
  • घर की छत पर कबाड़ का ढेर लगा होने से प्रगति में बाधा होती है।
  • बासी और खराब फूल घर में रखने से जीवन में दुख की प्राप्ति होती है।
  • घर में बिजली के तार खुले होने से धन-संपत्ति का नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट