Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गलतफहमी से टूटा रिश्ता, पुलिस की काउंसलिंग से फिर साथ हुए दंपत्ति

इंदौर। दंपत्ति के बीच गलतफहमी के कारण रिश्ता टूटने की नौबत आ गई। विवाद काफी बढ़ने लगे तो मामला पुलिस तक पहुंचा। कई काउंसलिंग का नतीजा रहा की दंपत्ति वापस साथ रहने के लिए राजी हो गए।

कमिश्नर आफ पुलिस इंदौर हरिनारायणा चारी मिश्र और असिस्टेंट कमिश्नर इंदौर मनीष कपूरिया ने पारिवारिक मामलों में गंभीरता से काउंसलिंग करने के लिए निर्देश दिए है। इसी कड़ी में डीसीपी आशुतोष बागरी, असिस्टेंट डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया, एसीपी सौम्या जैन के मार्गदर्शन में गांधी नगर पुलिस काम कर रही है।

थाना गांधी नगर पर इलाके में रहने वाली अंजली (परिवर्तित नाम) और पति संजय (परिवर्तित नाम) ने शिकायत की थी। दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी। करीब दो महीने से उनके बीच परिवारिक विवाद के चलते गलतफहमी होने लगी। इस कारण दंपत्ति में काफी विवाद होने लगे। नौबत ये आई की दोनो को रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। विवाद के चलते मामला थाने पहुंचा। थाना प्रभारी संतोष यादव ने परिवार परामर्श केंद्र पर मामला काउंसलिंग के लिए भेजा।

दंपत्ति को थाने बुलाकर कई बार काउंसलिंग की गई। इसका नतीजा रहा की उनके बीच की गलतफहमी दूर हो गई। दोनों राजी खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने पुलिस काउंसलिंग के लिए स्टाफ को धन्यवाद भी दिया। थाने में ही दोनो ने एक दूसरे को हार पहनाकर नई शुरुवात का वादा किया और घर रवाना हुए।

थाना प्रभारी गांधी नगर संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक रामसेवक मीणा, प्र आ अमित, महिला आ संध्या, आ मनोज की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट