Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 June 2023: इस राशि वालों पर शनिदेव की रहेगी कृपा, बाकी राशियों का भी जानें हाल

Rashifal 4 June 2023

Rashifal 4 June 2023: यह रविवार कई राशि वालों के लिए रहेगा शुभफलदायक


Rashifal 4 June 2023: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। इसमें दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं के संबंध में भविष्यकथन करता है। वहीं, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में सप्ताह, महीने और साल की भविष्य कथन होते हैं।

Rashifal 4 June 2023: लोगों की दैनिक गतिविधियों, उतार-चढ़ाव, सफलता-असफलता को लेकर राशियों द्वारा जानकारी दी जाती है। 4 जून यानी रविवार को कई राशि के लोगों को लाभ होगा। उनके लिए यह दिन बेहद अच्छा रहेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मेष राशि वालों को इस दिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा मिश्रित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिल सकता है।

वृषभ राशि
व्यापारी वर्ग के लोगों को अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर वालों को वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का सामना करना होगा। शाम में सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि
आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कार्यस्थल पर विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम करते रहें। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि
षड्यंत्र आदि से बचें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत के बाद मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ जाएगा। अनजान व्यक्ति से लेनदेन बिल्कुल नहीं करें।

कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ मिलेगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में समय बीताएंगे। विपरीत परिस्थिति आने पर क्रोध नहीं करें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन उधेड़बुन में रहेंगे। अधिकारियों से साठगांठ बनेगी। सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी बन जाएगी। निराशाजनक विचारों से बचें। शाम के समय संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिलेगा।

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।

कुंभ राशि
आज के दिन सफलता मिलेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का भी संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।

मीन राशि
आज कई समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी कम्पटिशन में जीत मिलेगी। किसी खास उपलब्धि से भी मन प्रसन्न रहेगा। संतान के किसी काम में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट