Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 9 June 2023 : इस राशि के लोग महिला मित्रों से रहें सावधान

rashifal 9 june 2023

Rashifal 9 June 2023 : कर्क और सिंह राशि वाले को भी सतर्क रहने की जरूरत

Rashifal 9 June 2023 : शुक्रवार यानी 9 जून कई राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इन्हें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, कुछ राशि के लोगों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। आइए, 12 राशियों का जानें हाल।

मेष (Aries)
आपके लिए दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आय में वृद्धि होने से आप परिवार के सदस्यों की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप कामों में बिना सोचे समझे आगे न बढ़े, नहीं तो गलती हो सकती है।

वृष (Taurus)
परोपकार के कार्य को करने के लिए दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। भाग्य का साथ मिलने से छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे। शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini)
आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहने वाला है। आपमें परस्पर सहयोग की भावना रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो वह चुगली लगा सकती है। आवश्यक कार्यों को धैर्य रखकर पूरा करें।

कर्क (Cancer)
अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी साख व सम्मान बढ़ेगी। आप सामंजस्य पर जोड़ देंगे। सोच-विचार कर निर्णय लेंगे तो अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि खराब करने की कोशिश कोई कर सकता है।

सिंह (Leo)
आपके लिए दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा। व्यापार में सलाह की आवश्यकता हो तो अनुभवी व्यक्ति से लें। रिश्तों का सम्मान अवश्य करें। बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

कन्या (Virgo)
प्रसन्नता दिलाने वाला दिन रहेगा। बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। करीबियों के साथ मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला (Libra)
आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में योग्यताानुसार काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी को कोई सलाह देंगी तो उस पर अमल अवश्य करेंगे। नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी अच्छा मौका हाथ लग सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आपके लिए दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखें। पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। भावुकता में निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चर्चाओं में नहीं पड़ें।

धनु (Sagittarius)
आपके लिए वातावरण खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती हैं। किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी से भी कहासुनी हो सकती है।

मकर (Capricorn)
एक बजट बनाकर चलें तो बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। कोई परिजन आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। बहसबाजी में नहीं पड़ें, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। सरकारी काम में उसकी नीति व नियमों का पालन करें। कुछ कामों में जल्दबाजी ना दिखाएं। दान-धर्म के कार्यों में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। काम को लेकर समस्या चल रही है तो वह दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर मित्रों से बातचीत करनी होगी।

मीन (Pisces)
आपके लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें तो उसकी पूरी पक्की लिखा-पढ़ी करें। कार्यक्षेत्र में आपको काम करते देखकर अधिकारियों को भी हैरानी होगी। अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचें।आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट