Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 9 December 2021: शत्रु पर विजय मिलेगी, रोजगार के मामलों में सफलता मिलेगी

मेष –

तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। हांलाकि धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आप का रुझान बढ़ेगा। बहुत अधिक सावधानी बरतने के बावजूद कुछ गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी सलाह मशवरा अवश्य करें। शेयर्स, सट्टा जैसे कामों से दूर रहे। बिजनेस में उपलब्धियां हासिल होंगी। उन पर पूरा ध्यान रखें, जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परंतु कभी-कभी आपका गुस्सा परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें। तथा मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 3

वृष –

समय संतोष दायक है। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने का प्रयास करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें ,अपने कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अत्यधिक आत्म विश्वास की स्थिति से बचें। लोन लेने की स्थिति बन रही है तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें। वरना आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें, किसी छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के प्रति लापरवाही ना करें। इसे गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

ग्रह स्थिति सकारात्मक है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे तथा कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। किसी कार्य में नाकामी मिलने से अपने मनोबल को गिरने ना दें। नजदीकी दोस्तों की मदद आपको राहत देगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से उसको सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने ना दें।मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। तथा मेडिटेशन भी करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेंगे। तथा किसी खास कार्य के प्रति भी समय व्यतीत हुआ। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी। बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे। जोकि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। आप की छवि और प्रतिष्ठा भी पड़ेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ी बहुत खासी जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

मीडिया अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कुछ नई जानकारियां और समाचार भी मिलेंगे। जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना जरूरी है। वरना गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।परंतु घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका भी सहयोग जरूरी है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। योगा मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें। तथा उचित इलाज भी ले।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

आज अधिकतर कार्य नियत समय तथा योजना के अनुरूप निपटते जाएंगे। तथा रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। बिजनेस की योजना और काम सीक्रेट रखें। किसी से शेयर न करें। कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं। कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी। उचित आहार ले। तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

सम्मानजनक ग्रह स्थिति बनी हुई है।परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों को बहुत आत्म विश्वास और लगन से संपन्न करने में सक्षम रहेंगी। सरकारी मामलों को लेकर विभागीय जांच चल रही है, तो उसके नतीजे आपके पक्ष में आ सकते हैं। बिजनेस में भी गति आएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा एक दूसरे की बात और सलाह को अहमियत देंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती हैं। जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी तथा सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। अपना वर्चस्व बनाकर रखने के लिए समय उत्तम है। संतान की गतिविधियों तथा संगति पर नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।अपनी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। अपने प्रत्येक कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सर्दी की वजह से घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपनी जीवनशैली को सुरक्षित रखें। तथा सर्दी से अपना उचित बचाव भी करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बादी और बांसी खाने से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

आज सपने साकार करने का दिन है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का अवसर मिलेगा। खूब मेहनत से काम करें। बिजनेस संबंधी नए एग्रीमेंट होने की संभावना है। कुछ बाहरी स्त्रोतों से चल रही बातचीत का आज उचित परिणाम सामने आएगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर आदि जैसे कार्यों में भी व्यतीत होगा। गर्म सर्द हो जाने से गले में खराश और खांसी जुकाम रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना जल्दी स्वस्थ करेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बना रही है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है व्यवसायिक गतिविधियों में भी ज्यादा सुधार की संभावना है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कुछ समय भाई बहनों के साथ भी व्यतीत करें, इससे रिश्तो में और अधिक मजबूती आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी के समय सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

इस समय प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है । किसी पॉलिसी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तुरंत निर्णय ले। स्थितियां आप के पक्ष में है। व्यवसाय संबंधी नया अनुबंध प्राप्त होगा। जो की बहुत ही लाभदायक रहेगा। मीडिया व रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को संतुलित बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसकी वजह से कुछ तनाव हो सकता है। अपने विचारों में सकारात्मकता बनाकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं तथा जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी ना लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट