Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 October 2021: आध्यात्मिक यात्रा के योग हैं, मन प्रसन्न रहेगा

मेष –

आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ रचनात्मक और सृजनात्मक संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। चल रही कोई पुरानी समस्या का हल ही रिश्तेदारों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। अपना ध्यान मार्केटिंग व अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन पर पूरी तरह केंद्रित करें। इसके लिए मीडिया एक अच्छा माध्यम रहेगा। परिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

पिछले कुछ समय से आप अपने कार्य क्षमता व पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने किसी महत्वपूर्ण काम को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर के वातावरण को सुख में बनाने में अपने जीवनसाथी का सहयोग अवश्य करें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखें । अपयश मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

कोई भी संपत्ति संबंधी विवाद शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होगा। घर के बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग अवश्य ले। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबराने नहीं। क्योंकि अभी का संघर्ष और परिश्रम निकट भविष्य में बहुत उत्तम परिणाम देने वाला है। पति-पत्नी के संबंधों में मीठी नोकझोंक हो सकती है। घर में बच्चे की की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

अपनी नजदीकी लोगों से पुराने समय से चल रही कुछ गलतफहमियां आज दूर होगी। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। टैक्स संबंधी कार्यों को आज पूर्ण रूप से निपटा लें। बिजनेस में ठोस और गंभीरता पूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों की भविष्य संबंधी योजनाओं में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही भी ठीक नहीं है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आज मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। तथा घर आए लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण समस्या पर विचार विमर्श भी होगा। राजकीय कामों से संबंधित बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। उन पर थोड़ा ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामकाज को पूरी गंभीरता व इमानदारी से अंजाम दे। घर में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या

किसी नए निवेश पर अपना पैसा ना लगाएं। नुकसान हो सकता है। साथ ही व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आवश्यक है। क्योंकि आपकी भावुकता और उदारता का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय ग्रह नक्षत्र आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका सम्मान करें। राजनीतिक व महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे ,कोई नया अनुबंध भी प्राप्त हो सकता है। बदहजमी व गैस की वजह से शरीर में दर्द भरा रह सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला

धार्मिक तथा आध्यात्मिक स्थान में कुछ समय व्यतीत करें। इससे चल रहे तनाव से कुछ आराम मिलेगा। आप वर्तमान गतिविधियों पर पुनः अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज काम में चुनौतियां सामने आएगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। आपको सफलता मिलेगी। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर में सुख शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। किसी मित्र परिवार का भी घर में आगमन होगा। खांसी जुकाम की वजह से बुखार रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर योजनाएं बनाएं। इससे आपके कार्यों के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। जिन व्यक्तियों को मधुमेह व ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही ना करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। घर में मित्रों और रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपके प्रति बना रहेगा। जिससे आप पुनः आत्मविश्वास व ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। मौसमी परेशानी जैसे एलर्जी और खांसी जुकाम हो सकते हैं। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आज व्यवसाय में ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण योग बना रहे हैं। इनका भरपूर सहयोग करें। धीमी गति से चल रहे कारोबार में अब सुधार आएगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी। लिवर संबंधी को समस्या उत्पन्न हो सकते हैं। संतुलित आहार ले।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज किसी महत्वपूर्ण गोष्ठी या सभा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसे नजरअंदाज ना करें, क्योंकि इससे आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज कारोबारी गतिविधियां कुछ लंबित हो सकती हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी फंस सकता है इसलिए सावधानी बरतें। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। किसी बचपन के मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। समय-समय पर आराम व उचित खानपान लेते रहे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

आज रोजमर्रा की तनाव भरी दिनचर्या से निजात पाने के लिए कुछ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यक्रम बनाएं। जिससे आप अपने अंदर नई उर्जा व स्फूर्ति महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां चलती रहेंगी। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्यक्षमता और बढ़ाएगा। विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट