Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 June 2023 : इन 3 राशि वाले आज संभलकर रहें और इन राशि वालों का आज बढ़ेगा खर्च

Rashifal 8 June 2023

Rashifal 8 June 2023 :तीन राशि वाले के लिए चुनौती भरा रहेगा दिन

Rashifal 8 June 2023 : हफ्ते का चौथा दिन अधिकतर राशि के लोगों के लिए बेहतर नहीं है। गुरुवार को कुछ राशि वालों का खर्च बढ़ेगा। वहीं, कुछ राशि वालों को बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। थोड़ी-सी चूक इन राशि के लोगों के लिए भविष्य में परेशानी बढ़ा सकती है। आइए, हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं।

मेष (Aries)
भाग्य के दृष्टिकोण से इनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं सफल होंगी। राजनीतिक क्षेत्र के लोगो सावधानी बरतें। कुछ अवरोधों से दूर रहें। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। घर-परिवार में विवाद चल रहा है तो उसे घर से बाहर नहीं जाने दें।

वृष (Taurus)
आपको अकस्मात लाभ मिलेगा। हालांकि कामों में लापरवाही नहीं करें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी नाराज हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
आपके लिए दिन कुछ उलझन लेकर आएगा। टीमवर्क से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। मामा पक्ष से धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क (Cancer)
नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के मामलों में आपने ढील बरती तो वह समस्या बन सकती है। मित्र खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आएगी, जिससे आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। उनसे आपको सावधान रहना होगा।

सिंह (Leo)
मिलाजुला दिन रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आवश्यक कामों में बदलाव नहीं करें, नहीं तो वह लंबे समय तक अटक सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में कामयाब हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)
कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य दिखाएं। स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी की सेहत में गिरावट से समस्या होगी।

तुला (Libra)
आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। कोई जरूरी जानकारी मिले तो उसे तुरंत आगे नहीं बढ़ाएं। करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्च बढ़ेगा। संतान के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु (Sagittarius)
आप संस्कारों व परंपराओ पर पूरा जोर देंगे। व्यापार के लिए योजनाएं बनाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नई कोशिशें रंग लाएगी। एक से अधिक स्त्रोतों से आय होगी। आप जिम्मेदारी से काम करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

मकर (Capricorn)
आपके लिए दिन खर्च भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कानूनी मामले में बाहरी व्यक्ति से सलाह-मशवरा नहीं करें। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें नहीं तो समस्या होगी। लेन-देन के मामले में सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)
धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में किसी काम को उत्साहित होकर किया तो उसमें आपसे गलती हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आंख-कान खुले रखकर काम करें। प्रतिस्पर्धा का भाव ना रहेगा।

मीन (Pisces)
व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित काम लंबे समय से लटका है तो वह पूरा हो सकता है। संतान के करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी वरिष्ठ सदस्य से अहंकार भरी बातें नहीं करें। किसी बड़ी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट