Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 December 2021: संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे, कानूनी दिक्कतें दूर होगी

मेष –

किसी अनुभवी और खास इंसान से मुलाकात आपके विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। हर काम कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया मिलेगा। व्यवसायिक पार्टियों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ संबंध बनाए रखें। आमदनी पहले से बेहतर होगी। परिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है। पोलूशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। इस समय चेस्ट संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा अनुभवी व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में कोई भी जरूरी फैसला लेते वक्त किसी अनुभवी इंसान से सलाह मशवरा जरूर करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में भी पुराने मुद्दे को लेकर मतभेद न उत्पन्न होने दें, बल्कि वर्तमान गतिविधियों पर ही विचार विमर्श करें। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़े। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि अपनी नियमित जांच अवश्य कराएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

घर की व्यवस्था अनुशासित रहेगी तथा सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की वजह से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।कोशिश करके दूसरों के मामले में ना ही पड़े। क्रोध के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों या कर्मचारियों के साथ बातचीत के वक्त स्वभाव को सहज रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। गलत खानपान की वजह से इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी तथा किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। व्यवसायिक ऑर्डर समय पर पूरा करने की कोशिश करें। नुकसान हो सकता है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधित कामों में ज्यादा समय बीताएं, आज इनसे संबंधित कामों में अच्छा मुनाफा होने हो सकता है। घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में अपना बचाव रखना अति आवश्यक है। चेस्ट इंफेक्शन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजनाएं बन रही है, आज उन कामों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। बच्चे भी पूरी तरह से अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे। अत्यधिक काम की वजह से सर्वाइकल व कंधों में दर्द की शिकायत रहेगी। व्यायाम पर भी अवश्य ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो प्रभावशाली इंसान की मदद से पूरा हो सकता है। दिन सकारात्मक तरीके से बीताएं। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल हो कर ले। बिजनेस में कर्मचारियों के मामले में गुस्से की बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। क्रोध में परिस्थितियां और ज्यादा नकारात्मक हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर जोर शोर से तैयारियां रहेंगी। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। बल्कि दूसरों के साथ काम बांटने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा तथा अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। ग्रह गोचर अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। आपका उन पर भरोसा बना कर रखना उनकी कार्य क्षमता में योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। पारिवारिक जनों का आपस में भी बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगे। पोलूशन की वजह से किसी तरह का इंफेक्शन की आशंका है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों के अनुभवों से आपको अपने जीवन से जुड़े कई समस्याओं संबंधी उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना लगाएं। किसी अशुभ समाचार से तनाव व भय जैसी स्थिति मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग व समर्पण की भावना रहेगी।तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में गति के लिए कुछ बदलाव की जरूरत है। इसलिए बहुत गंभीरता से सोच विचार और मूल्यांकन करें। अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए भी कुछ समय निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। खांसी, जुकाम, बुखार जैसी शिकायत रहेगी। इलाज के साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम पूरा करने का उचित समय है। आज व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। आपके साथ छल या धोखा हो सकता है। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की स्थितियां बन रही है। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमीयों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि गलत खानपान की वजह से गैस में पेट खराब जैसी स्थिति बनेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

रूटीन भरी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास उचित रहेगा। योगा और मेडिटेशन के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक परिवर्तन ला रहे हैं। भावनाओं में बह कर लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। अपने व्यक्तिगत बातें दूसरों से शेयर ना करें,अन्यथा आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे विश्वासघात कर सकता है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति उचित सम्मान प्रेम बना रहेगा। घर में किसी बच्चे रूपी नए मेहमान के आने की शुभ सूचना भी मिल सकती है। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी व आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। इसका भरपूर सम्मान करें। धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है। परंतु इससे संबंधित कोई भी कार्य करने से अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। बिजनेस में किसी की तरह की उधारी करते वक्त उसकी वापसी निश्चित हो तो ही दें। वरना नुकसान हो सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से आपसी मेल मिलाप वातावरण को खुशनुमा व आनंदित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्त्व दें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट