Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 7 February 2022: पारिवारिक में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल बना रहेगा

मेष –

फाइनेंस या इन्वेस्टमेंट संबंधी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी, कार्यों में गति आएगी। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा। पारिवारिक में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। त्वचा संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पॉल्यूशन और धूप से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

कोई गवर्नमेंट से संबंधित कार्य चल रहा है या कोई मामला अटका हुआ है तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में इस समय बहुत मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें। वर्तमान मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने में लापरवाही ना करें, अन्यथा कोई बेहतरीन उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। व्यावसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। ज्यादा मेहनत और परिश्रम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

इस समय ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य आसानी से फलीभूत होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा तथा व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में सारे फैसले स्वयं ही ले। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा कई फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। नौकरी में भी टारगेट हासिल होने की पूरी संभावना है। व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ में विवाहित संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। उनके इलाज के लिए लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय संबंधी उलझन अभी बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। किसी बात को लेकर सिर दर्द और तनाव रहेगा। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर रहेगा। समय खुशनुमा और मनोरंजन पूर्ण व्यतीत होगा। व्यस्तता भरी दिनचर्या की थकान भी दूर होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल पारिवारिक वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। कभी-कभी नकारात्मक विचार आपके मनोबल में कमी ला सकते हैं। उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। तथा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

किसी भी तरह की दुविधा की स्थिति में परिवारजनों से सलाह लेना आपकी परेशानियों को हल करेगा।समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इस समय अपनी ऊर्जा अपने जनसंपर्क को और अधिक विस्तृत करने में लगाएं। आपको कई नए सुअवसर प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। मीडिया, आर्ट, पब्लिकेशन आदि जैसे कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें।प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कमर और पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

इस समय दूसरों से मदद की उम्मीद रखने की बजाय अपने कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। इससे आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में लाभदायक बनी हुई है। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। इस समय अपना ध्यान कुछ नई गतिविधियों के प्रति भी लगाएं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कभी-कभी थकान और नेगेटिविटी हावी होने से मनोबल में कमीं महसूस करेंगे। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

कुछ समय आत्म चिंतन अथवा आध्यात्मिक कार्य में व्यतीत करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की ही जरूरत है। हालांकि विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। चिटफंड आदि जैसी कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। घर संबंधी महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आज अपनी उपस्थिति जरूर रखें। क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती है। इस समय मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपके व्यवसाय में गति आएगी। परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें, अन्यथा विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती हैं। बदलते वातावरण से सतर्क रहें। तथा ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करें, सफलता सुनिश्चित है। इस समय प्रकृति आपको कोई शुभ संदेश दे रही हैं। सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य प्रणाली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। आयात निर्यात संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ जरूर व्यतीत करें। इससे आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। तनाव और निराशा जैसी फीलिंग आने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी प्रॉब्लम शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट