Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 7 December 2021: मान-सम्मान मिलेगा, शत्रु परास्त होंगे

मेष –

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कुछ समय से जो कार्य रुके हुए हैं उन में गति आएगी। सिर्फ थोड़ा सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। बिजनेस में चुनौतियां सामने आएंगी, समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। दांपत्य जीवन में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्हें अपने काम पर हावी ना होने दे। दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

अचानक ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है,तो उसे सुलझाने का उचित समय है। व्यवसाय में इस समय क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए पति पत्नी आपसी सामंजस्य से समस्या का हल निकाले। गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

दिन का कुछ समय आध्यात्मिक अथवा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। प्रॉपर्टी अथवा बंटवारे जैसी समस्याओं को लेकर कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। नई उपलब्धियां हासिल होंगी जिससे आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा, लेकिन इस वक्त अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

आपका सिद्धांत वादी दृष्टिकोण समाज में आपको विशेष स्थान हासिल करवाएगा। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात के भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। ये वक्त बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। परंतु आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

इनका अधिकतर समय परिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। जोकि सुकून भरा रहेगा।युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। और आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के लिए मुनाफा दायक समय है। कोई कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। और घर का माहौल भी सुखद रहेगा। वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा वक्त बीतेगा। नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। परंतु गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकाले। कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाए। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही समान की उत्तम क्वालिटी लाभ के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेंगी। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार और जीवन साथी के लिए भी अवश्य निकालें। टांगों का घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

आपका कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है, सिर्फ दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और उस पर अमल करें। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। मीडिया तथा रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। तथा गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।़

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

भूमि अथवा इससे संबंधित कोई अटका हुआ मामला किसी की मदद से हल हो जाएगा।इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। व्यवसायिक स्थल पर उपस्थिति रखनी जरूरी है। अधीनस्थ कर्मचारियों बीच विवाद जैसी स्थिति भी बन सकती है। जिसका असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने फिरने में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है,तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करे। साथ ही व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। नौकरी और बिजनेस में जोखिमभरे कामों में दिलचस्पी न लें। हालांकि जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। इस वक्त आमदनी के साधन बढ़ेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे। अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से लिवर संबंधी परेशानी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी और भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अपने इमोशन पर काबू रखें। गुस्से और जीत से अपना ही नुकसान करेंगे। अस्वस्थता की वजह से आप की कार्य क्षमता मैं कमी आ सकती है। परिवार को भी समय देना जरूरी है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने में अधिक समय व्यतीत करना जीवनसाथी को अखर सकता है। वर्तमान नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

किसी विवाह समारोह में जाने का अवसर मिलेगा तथा निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं मैं आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान सम्मान व यश की वृद्धि होगी। बिजनेस में आंतरिक व्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। पति-पत्नी अपनी समस्याओं पर हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती हैं।इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में भी रुचि लेंगे इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। व्यवसायिक कामों को पूरा करने और अपना काम निकालने के लिए गैर कानूनी कदम ना उठाएं। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। उचित समय का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। इस समय धैर्य और संयम द्वारा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से आपका पाचन सिस्टम प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट