Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 7 August 2021: परिवार का सहयोग मिलेगा, कारोबार में मुनाफा होगा

मेष

रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लिए गए निर्णय सफल भी रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। नकारात्मक बातों को रिश्ते के बीच लाना उचित नहीं है। किसी भी काम को देखरेख में ही करवाना उचित है। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नुकसान दे सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष

आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सिर्फ ध्यान रखें कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें। साझेदारी के बिजनेस में काम पहले की तरह ही चलता रहेगा और फायदे के भी योग हैं। बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम और इलाज दोनों जरूरी हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा।पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। मीडिया और संपर्क सूत्र भी बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपको उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क

मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। कल्पनाएं करने के साथ-साथ उन्हें हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें। पूरी शिद्दत से अपने कामों के प्रति मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा। कब्ज, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए असंतुलित खान-पान ना लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह

परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा। नए तथा अजनबी लोगों पर विश्वास करने से हानि होने की संभावना है। घुटनों तथा जोड़ो का दर्द परेशान करेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या

मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधित जानकारी और अधिक बढ़ाएं। इससे आपको अपने कार्यों के प्रति नई दिशा मिल सकती हैं। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी आने की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दें। क्योंकि मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला

भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है। नौकरीपेशा लोग दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपने कार्यों की जानकारी ना दें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक

धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा। बेहतर होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु

विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कामों में रुचि ना लें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर

रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाएं। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है। इसमें कोई भी नया कार्य आरंभ करने के लिए समय उचित है। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ

पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं, दूसरों के मामले में ना ही पड़ें तो उचित है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन

युवाओं का अपने कैरियर संबंधी किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम ज्यादा करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट