Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 October 2021: मित्रों का सहयोग मिलेगा, धनलाभ होगा

मेष –

आज रुके हुए या उधार दिए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए कोशिश करते रहें। आप अपनी वाकपटुता और कार्य क्षमता से अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो कि काफी लाभदायक रहेंगे। किसी भी सरकारी काम में लापरवाही ना करें। व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के साथ बीतना आपको तरोताजा रखेगा। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। तनाव खुद पर हावी ना होने दें, इसकी वजह से हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

घर में कोई मांगलिक काम संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मामले पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। बच्चे की नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। डांट फटकार की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखकर समझाने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र में अपने काम संबंधी योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। इस वक्त अपने काम के प्रति अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बिल्कुल खराब ना करे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

बिजनेस में लोन या टैक्स संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध आत्मविश्वास बढ़ाएंगे तथा कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आप के हर काम में जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आज आपके ज्यादातर काम फोन और संपर्क सूत्रों के जरीये पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। समय उपलब्धियों वाला है, इसका भरपूर सदुपयोग करे। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे। अनियमित दिनचर्या की वजह से सेहत गड़बड़ हो सकती है। अपना ध्यान रखें। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। मीडिया से संबंधित संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और बढ़ाएगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है, छोटी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है। गैस और कब्जियत की दिक्कत रहेगी। लिक्विड चीजों का ज्यादा सेवन करें। व्यायाम भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

किसी मित्र की परेशानी में सहयोग करना आपको खुशी देगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने कामों के प्रति समर्पित रहे ,निश्चित ही आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। आज धन संबंधी कोई रुकावट दूर होने से प्रोडक्शन में गति आएगी। किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम से दूर रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अचानक ही किसी भी मित्र से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। घर का वातावरण में उत्तम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

किसी धार्मिक यात्रा संबंधी पारिवारिक योजना बनेगी। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और राहत मिलेगी। युवा वर्ग भी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे और भविष्य संबंधी फैसलों को लेने के लिए उनके अंदर हिम्मत भी आएगी। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। इससे परिवार में आपसी प्यार में सामंजस्य बना रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। सकारात्मक नजरिया बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार करने से परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में होंगी। इस समय आप जितना परिश्रम करेंगे, उसी के मुताबिक आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आज मार्केटिंग संबंधी सभी कामों को स्थगित रखें। व्यवसायिक स्थल पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपने ऑर्डर्स समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधित बातचीत भी हो सकती है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। गिरने पर चोट लगने की स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगा।तथा आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। इस समय ग्रह गोचर आपको नई उपलब्धियां दे सकता है। अनैतिक कामों में रुचि ना लें। इसकी वजह से आप के मान सम्मान में ठेस पहुंच सकती हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रहेगी। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पढ़ने दें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी परेशानियों की जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

आज आपके साथ सुखद घटना होगी। जिससे आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। अपनी योग्यताओं को पहचानें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल मिलाप से सबको खुशी मिलेगी। घर और बिजनेस दोनों जगह तालमेल और सामंजस्य रहेगा। विपरीत लिंग वालों से बात करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। सेहत सामान्य रहेगी। वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज ना करें। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

कार्यस्थल पर लिए गए फैसले बेहतरीन साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के सामने जाहिर ना करें। इस समय अपने प्रतिद्वंदियो से सावधान रहने की जरूरत है। घर के मामलों में दखल अंदाजी ना करें। छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। इससे व्यवस्था उचित रहेगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। सेहत अच्छी रहेगी। मौसम के बदलाव की वजह से आलस भी रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ किसी भी बात पर उलझना ठीक नहीं रहेगा। इस समय कुछ कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना भी करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और नज़दीकियां रहेंगी। एक्स्ट्रा मेरिटल संबंधों से दूर रहना ही उचित है। ज्यादा काम होने की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट