Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 August 2021: संतान सुख मिलेगा, नौकरी में तरक्की का रास्ता खुलेगा

मेष

राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। व्यर्थ ही खर्चों की स्थिति रहेगी। बदलते परिवेश में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष

धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। संतान से संबंधित समस्या को हल करने में उनका पूरा सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है। असीम सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन

इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। किसी के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना करें। वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। नई योजनाओं पर अभी निवेश ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क

धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। कोई आर्थिक योजना आसानी से फलीभूत होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहें। सिर्फ मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सुव्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह

इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है, उचित फायदा उठाएं। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से निकाल भी देगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी। डायबिटिक रोगी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या

संपत्ति संबंधी कोई कार्य किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला

राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं।नौकरी में किसी तरह के बदलाव या तबादले की स्थिति बन रही हैं। अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक

अपने विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा। अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी सकारात्मक रवैया रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु

कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक तथा संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इसमें भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित कर सकता है। अपनी मनःस्थिति पर काबू रखें।अभी कार्य प्रणाली में कोई भी बदलाव लाना उचित नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर

आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है। अगर व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही उचित नतीजे सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ

आज समय बहुत ही संतोष कारी है। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। व्यवसायिक कामों में कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है तो अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मीन

मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का भी विचार होगा। अगर कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कामों में फायदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव और अवसाद जैसे स्वभाव से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट