Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 5 March 2022: नौकरीपेशा लोग किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगे

मेष –

दिन का कुछ समय परिवार जनों के साथ बीताने के लिए घर में सुखद वातावरण बनेगा तथा बच्चों का आत्म बल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी चल रहे आपसी मनमुटाव दूर होंगे, जिसमें कि आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बिजनेस में आप किसी योजना को कार्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम करें। परिस्थितियां अनुकूल है। नौकरीपेशा लोग भी किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही भी करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष –

कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। और अपने अंदर बेहतर आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी महत्वपूर्ण विषय पर वार्तालाप होगा। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए सकारात्मक भी रहेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद और सलाह से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। असंतुलित खानपान से परहेज रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन –

अनुकूल समय है। अपनी बनाई हुई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। व्यवसाय तथा नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय दूसरों पर निर्भर ना रहें तथा खुद ही अपनी समस्या का समाधान निकाले। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी। और पुरानी यादें ताजा होंगी। वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। और अपनी नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। जिससे बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी की नकारात्मक गतिविधि से वातावरण दूषित हो सकता है। अविवाहित लोगो के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

आज दिन का अधिकतम समय परिवार के साथ हंसी मजाक और मनोरंजन जैसी गतिविधियों में व्यतीत होगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु सहकर्मियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर के वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना कर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

कहीं पेमेंट रुकी हुई है या पैसा उधार दिया हुआ है, आज वापस मिलने की उचित संभावना है। अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस कार्य के होने की उचित संभावना है। व्यवसायिक स्तर पर आपका मान-सम्मान व दबदबा बना रहेगा। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत अमल करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खांसी जुकाम जैसी हल्की फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती हैं। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

कोई भी काम करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श अवश्य करें। निश्चित ही उनका मार्गदर्शन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। आपने अपनी व्यवसाय संबंधी जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। बड़े बुजुर्गों का प्रेम व स्नेह पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाकर रखेगा। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा। पोलूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर भी जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा। और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। अरे कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

आपकी संतुलित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित होते जाएंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई भी डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगे। घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नकारात्मक विचारों को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर –

कुछ समय से आप अपने जिस सपने को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे संबंधित सफलता मिलने की संभावना है। अपने उद्देश्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट जुड़े लोग आज सोच समझकर ही निवेश करें। मीडिया और ऑनलाइन से संबंधित गतिविधियों में अधिक जानकारियां हासिल करने का प्रयास करें। तनाव और थकान की वजह से अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है। पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियों बना रहा है। परंतु यह भी ध्यान रखें कि, समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं।इसलिए अपनी प्रतिभाओं को समझें और उन्हें सही दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन रुपए पैसे संबंधी लेन-देन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। आज व्यवसायिक कार्यों में कोई भी निवेश ना करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

लाभदायक ग्रह गोचर बना हुआ है। अपने अंदर उचित आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी, और कोई विशेष कार्य भी समय अनुसार पूरा हो जाएगा। व्यवसायिक गतिविधियां अभी कुछ धीमी ही रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। कुछ समय परिवारजनों के साथ मौज मस्ती और शॉपिंग में व्यतीत करें। इससे आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकी बढ़ेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आप की सजगता आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट