Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 5 January 2022: दांपत्य जीवन में उचित तालमेल रहेगा, घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा

मेष –

आज आपके पास भविष्य संबंधी कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चय ही हो कर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे। बदलाव संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। दांपत्य जीवन में उचित तालमेल रहेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। अपना नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी।धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे से काम करने से ज्यादातर काम पूरे होते जाएंगे। उपलब्धियों वाला समय है, इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और सम्मान की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। एलर्जी जैसी कोई परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज ग्रह स्थितियां अनुकूल है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उससे संबंधित उचित सफलता मिल सकती है।कहीं भी पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति उचित अनुशासन बना कर रखेंगी और कर्मचारी अपने कामों को पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे तथा आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। सिर दर्द और थकान की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

इस समय योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह आपको भ्रमित भी कर सकती है। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है। शेयर्स, चिटफंड आदि से संबंधित किसी भी गतिविधि में रुचि ना लें। आज अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ नोकझोंक रह सकती है।प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी से अलगाव की स्थिति बन सकती है। आपकी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ेगी। बेहतर होगा कि, व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने संबंधी कार्यवाही करने के लिए समय अनुकूल है। आज थकान भरे रूटीन से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करें, इससे आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। बिजनेस में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच चल रही अव्यवस्था को शांति से सुलझाएं। क्योंकि गुस्से और जोश में परिस्थितियों और बिगड़ सकती हैं। घर परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करेगी। आलस और कमजोरी महसूस हो सकती है। योगा और मेडिटेशन इसका उत्तम समाधान है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति के सानिध्य में आपको कई नई जानकारियां हासिल होगी। संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी या चल रही थी, वह किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगी। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने की आशंका है इसलिए सावधानी रखें। हालांकि मार्केटिंग और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में उपलब्धियां मिलेंगी। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात प्रसन्नता पूर्ण रहेगी। कब्ज तथा गैस की वजह से दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें। अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो आज उसके लिए अनुकूल समय है। व्यवसायिक काम चलते रहेंगे। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। कोई भी पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें, कोई चीटिंग होने जैसी स्थिति बन रही हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वह लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आने से परेशान हो सकते हैं। लेकिन किस्मत को दोष न देकर अपनी कार्यप्रणाली और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर की कुछ जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं और आप इसे बखूबी निभा पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। संतान किसी उत्तम गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा। टूर एंड ट्रेवल्स, कंप्यूटर,मीडिया आदि से जुड़े क्षेत्रों में मुनाफा दायक स्थितियां बनेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक टारगेट हल होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। वैवाहिक संबंधों में पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती। आपसी सामंजस्य द्वारा स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। तथा आपके विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या को खुशनुमा बनाएगा। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा व्यवसायिक जानकारियां हासिल होंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर के किसी समस्या को हल करने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। धार्मिक तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। इस समय व्यवसाय संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। ठंड से अपना बचाव रखें तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुल्लता महसूस होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएगी तथा किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या राहत पाने के लिए योगा और व्यायाम बहुत जरूरी है। साथ ही अत्यधिक कार्यभार को अपने ऊपर ना लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट