Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 5 February 2022: सकारात्मक रहे तथा मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें

मेष –

आज परिवार में किसी विशेष प्रयोजन को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता और और उचित तालमेल रहेगा। कब्जियत और गैस की समस्या से बचने के लिए अपना खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

आज पूरा दिन व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यस्त रहेगा।आज आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय बेहतरीन साबित होगा। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी योजना चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। वैवाहिक संबंधों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। थकान और मेहनत का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक सुकून पाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों मैं भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

सकारात्मकता, धैर्य और संयम रखना जरूरी है। इससे आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को निपटाने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित हो जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। परंतु किसी छोटी सी बात पर वाद विवाद भी होने की आशंका है। परिवारजनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में भी सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से भी मुलाकात का अवसर मिलेगा। अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

आज कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होंगी। अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा। ठंड से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

नए योजनाएं बनेंगी जो कि लाभदायक भी रहेंगी। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। खास तौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। परंतु आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, तथा काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाएं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। इस समय थकान और तनाव महसूस होगी। उचित आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। ग्रह स्थिति पूर्णता अनुकूल है। राजनैतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। शेयर्स आदि जैसे कार्य में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। दांपत्य जीवन में नज़दीकियां बनेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। ठंड से अपना बचाव रखें तथा खानपान की आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सर्वाेपरि रहेगा। परिस्थितियां फायदेमंद रहेगी।इस समय अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की भी स्थिति बन रही हैं। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजनपूर्ण समय व्यतीत होगा। तथा एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। इसी तरह के इंफेक्शन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही कुछ पुराने मतभेदों का निवारण होगा। आपकी लगन और हिम्मत द्वारा कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। व्यवसाय संबंधी कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहे तथा मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

घर अथवा व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन की योजनाएं बन रही है, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज सोच विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। व्यवसाय में आज कुछ चुनौतियां और मुश्किलें सामने आ सकती हैं। परंतु यह स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लाभ के स्त्रोत बनेंगे परंतु मंद गति से। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रहेगी। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7

मकर –

आज ग्रह गोचर अनुकूल है। कहीं निवेश करने के लिए आज का दिन लाभदाई रहेगा।नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे। बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं इससे उनके मनोबल में कमी आ सकती है। दिखावे के लिए बिना सोचे समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें। कुछ समय परिवारजनों के साथ अवश्य व्यतीत करें। परिवार जनों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित चेकअप करें तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपके लिए सम्मानजनक रहेगा।किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो गंभीरता से इस पर विचार करें, इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं। व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। तथा पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी कुछ हलचल शुरू होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न होने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपका योगदान रहेगा। व्यवसाय में ग्रोथ लाने के लिए संपर्कों को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव आपके व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। थकान की वजह से शरीर में शिथिलता महसूस होगी। अपने ऊपर कार्यभार ना ले। योगा और मेडिटेशन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट