Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 March 2022: पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा

मेष –

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। वित्तीय संबंधी कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर होगा। और कुछ नमन समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधी कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो उस पर पहले उचित सोच विचार अवश्य करें। वरना दिक्कतें आएंगी। व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूर ही रहे तो उचित है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

आप अपनी सूझबूझ से किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आप की प्रतिभा और क्षमता को दूसरे के समक्ष जाहिर होने के अवसर भी बनेंगे। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। साझेदारी के व्यवसाय में भी आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों किसी बात पर तनाव रह सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को तूल न दें। वरना घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। असंतुलित खान-पान पर नियंत्रण रखें। गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन –

आज आपके सामने कई तरह की नई संभावनाएं सामने आएगी। जिससे निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसी भी कार्य में दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दे। पैतृक व्यवसाय संबंधित कामों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व सलाह आपको काम करने में मदद करेगी। दांपत्य जीवन में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस समय किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। अपना जनसंपर्क का दायरा विस्तृत करें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्म बल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें। अन्यथा कोई आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकता है। दांपत्य जीवन में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ओं की वजह से दूरियां आएंगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

आज ग्रह स्थिति आपको यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। साथ ही आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है वह सकारात्मक साबित होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है,तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। अपने किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। व्यवसाय में अभी गतिविधियां पूर्ववत ही चलेंगी। ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। गरिष्ठ और तला भुना खानपान लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

परिवार जनों के साथ मनोरंजन और घर की देखरेख में अधिकतर समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान दें। पेमेंट आदि कलेक्ट करने का उत्तम समय है। अधिक कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। अपने करियर पर ध्यान दें। तनाव और थकान का प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक –

कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है। इसलिए पूरे मनोयोग से उसको संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। समय अनुकूल है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पारिवारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। तनाव और ज्यादा सोच विचार करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। गैस और एसिडिटी की वजह से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कुछ विशेष लोगों के संपर्क में आने से आपकी विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है। जरा सी गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

आज किसी अनुभवी व्यक्ति से वार्तालाप और विचार-विमर्श होगा और लंबे समय से चल रही किसी चिंताओं से राहत मिल सकती हैं। कुछ नई उपलब्धियां सामने आएंगी। जिसकी वजह से व्यवसाय में कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। घर परिवार की उलझनों की वजह से कुछ समस्याएं भी बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या दूर होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। एलर्जी की वजह से खांसी जुकाम और बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी स्वस्थ करें गा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

दिन का अधिकतर समय दूसरों की मदद और सहयोग में व्यतीत होगा। और ऐसा करके आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कमीशन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। इस समय जमीन जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपके विनम्रता का गलत फायदा भी उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंध ना उपजने दें। लापरवाही की वजह से शारीरिक समस्या और बढ़ सकती हैं। घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

आपका कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। वाहन अथवा किसी मूल्यवान वस्तु के खरीदारी संबंधी योजना बनेगी। व्यवसाय में कोई मन मुताबिक ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उचित संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहें। नौकरी पेशा लोगों को किसी तरह के बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है, इसलिए अपने काम को पूरी मेहनत और तसल्ली से करें। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अत्यधिक कार्य भार का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट