Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 February 2022: लव अफेयर्स के मामलों में समय नष्ट ना करें, तनाव अवसाद तथा मौसमी परेशानी से थोड़ा सावधान रहें

मेष –

पिछले कुछ समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे अब उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय है, प्रयासरत रहें। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है तो आज उसका कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। बिजनेस संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे।किसी भी परेशानी में जीवनसाथी या परिवारजनों की सलाह अवश्य ले, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। लव अफेयर्स के मामलों में समय नष्ट ना करें। अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां और ज्यादा अनुकूल रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित समय व्यतीत होगा। मन में भी प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष शेयर ना करें। कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। परिवार की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए भी समय अवश्य निकालें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आपसी सामंजस्य भी मधुर रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखना जरूरी है। नियमित योगा और व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य को उत्तम रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का बेहतर समय है। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। आपके उत्तम व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से समाज में आप की मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय मैं उचित कार्य चलता रहेगा। पारिवारिक मामलों को ज्यादा तूल न दें। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाएं। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन का सामना करना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

दिन मन मुताबिक बीतेगा। दूसरों से मदद लेने की बजाय अपनी कार्यप्रणाली और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें। बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है। ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। ऑनलाइन शॉपिंग में परिवारजनों के साथ समय व्यतीत होगा। तथा घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। काम के अत्यधिक बोझ की वजह से शरीर में कुछ शिथिलता महसूस होगी। महिला वर्ग भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो बड़े लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है। दिन सामान्य ही रहेगा। व्यवसाय में जैसा चल रहा है उसी में ही संतोष रखना उचित रहेगा। व्यवसाय संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी ना उपजने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव अवसाद तथा मौसमी परेशानी से थोड़ा सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

आज अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे, जिससे मन में संतोष रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं की शॉपिंग करने में खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय बाहरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएं। घर में सुख और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके इस समय अपने कैरियर पर ज्यादा ध्यान दें। नजला, जुखाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना करें। मौसम से अपना उचित बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आपका धैर्य और संयम रखना आसपास की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में मदद करेगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या भी दूर हो सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय पर बहुत मेहनत की जरूरत है। ऑनलाइन कामों और संपर्क सूत्रों के प्रति ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन भी संभव है। घर संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं का दोस्तों के साथ ज्यादा मेल मिलाप उन्हें लक्ष्य से भटका सकता है। ज्यादा गरिष्ठ और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। क्योंकि इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आयुर्वेद अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। कोई काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न लोगों का साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। मीडिया, मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहे। शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कुछ समय से जिस काम को लेकर कोशिश कर रहे थे उसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अत्यधिक मेहनत और कार्यभार की स्थिति तो रहेगी, परंतु मन मुताबिक सफलता मिलने से उत्साह भी रहेगा। कुछ समय सकारात्मक और रुचि पूर्ण गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। वर्तमान माहौल की वजह से कॉन्फिडेंस में कमी महसूस हो सकती है। आलस और लापरवाही को अपने ऊपर हावी ना होने दें। परिवार तथा मित्रों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। परिवार के साथ खुशी भरा समय व्यतीत होगा। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग के अवसर बनेंगे। वर्तमान वातावरण की वजह से मन में नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। जिसका असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ेगा। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मकर –

घर के रखरखाव या परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उससे संबंधित कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, फोन द्वारा आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। सुस्ती और थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। हालांकि आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। उन्हें स्वीकार करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। बिजनेस में चल रही रुकावटों में कमी आएगी। इस समय कहीं भी पैसा निवेश ना करें। कर्मचारियों व साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

अपनी पिछली किसी गलती से सीख लेकर वर्तमान को सुधारने का प्रयास उचित रहेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे। इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है। घर परिवार में खुशी और सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार और गंभीर रहें। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तौर तरीके अपनाएं। इससे शारीरिक रूप से आप स्वयं को तंदुरुस्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट