Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 December 2021: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मनोकामनाएं पूर्ण होगी

मेष –

आज आप अपने किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं। व्यवसायिक स्थल पर किसी कर्मचारी द्वारा कुछ विघ्न और बाधाएं आ सकती है। हालांकि आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमीओं का निवारण होगा। और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार ले।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

अभी समय से प्रयासरत किसी कार्य में उचित सफलता मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति बेहतरीन सुधार होगा। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपकी व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को सीक्रेट रहे। वरना कोई व्यक्ति इसका दुरुपयोग करके आपको नुकसान पहुंचा सकता है। व्यवसाय तथा व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परंतु घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने के लिए समय निकालना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में कुछ अलगाव होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। कब्ज, गैस आदि की समस्या रह सकती हैं। अपने उचित जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

आज आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा। बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। अकारण ही मन में उदासी महसूस होगी। बच्चों को अधिक अधिक सुख सुविधाएं देने की अपेक्षा होने संयमित जीवन व्यतीत करना सिखाने की आवश्यकता है। व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है, इस गलती की वजह से बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है या कोई डील भी कैंसिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन मैं भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपना ब्लड प्रेशर संबंधी जांच करवाते रहें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6 कर्क

कर्क –

मन मुताबिक तरीके से कार्य बन जाने से आत्मविश्वास और मनोबल में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कहासुनी रहेगी।अतः कुछ समय परिवार के लिए भी निकाला अति आवश्यक है। बढ़ते हुए वजन को व्यायाम व संयमित खानपान द्वारा नियंत्रित करने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

अपने नजदीकी परिजनों की परेशानियों में उनकी मदद करना आपको सुखद अनुभूति देगा। प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी अगर कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उस पर गंभीरता से विचार करें समय उत्तम है। व्यर्थ की गतिविधियों और आलोचनाओं में अपना समय खराब ना करें। आप की मानहानि हो सकती है। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ के साथ उचित सामंजस्य रखें। मामूली बात पर कोई इशू बन सकता है। किसी कारणवश घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के सभी सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था बनाकर रखेगा। मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है तथा कोई साजिश की शिकार भी हो सकते हैं। व्यवसायिक नजरिये से ग्रह गोचर अनुकूल है। अचानक बड़ा ऑर्डर मिलने से ज्यादा फायदा हो सकता है। खासकर स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। जीवन साथी का घर के प्रति सहयोग और समर्पण भाव आपको चिंता मुक्त रखेगा। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई मौसमी परेशानी रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला –

दिन की शुरुआत सुखद रहेगी।आपकी योजनाओं को कार्य रूप प्राप्त होगा। मेहनत के अनुरूप उचित लाभ के योग बने हुए हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।उनका ध्यान रखना अति आवश्यक है। बच्चे अपनी किसी समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। व्यस्तता की वजह से विषय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि गतिविधियां घर में रहकर ही क्रियान्वित होंगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा पारिवारिक व्यवस्था बेहतरीन बनाकर रखेंगे। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्य नियत समय पर संपन्न होते जाएंगे। ईश्वरीय शक्ति पर आपका दृढ़ विश्वास रखने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। कारोबार में कोई ऐसी लाभदायक सूचना मिलेगी कि जिसकी आपने अपेक्षा भी ना की होगी। कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण ऑफर मिलेगा। पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करवाएगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट में जलन व एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु –

घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। आपकी आदर्शवादी तथा अच्छे बुरे की समझ जैसा व्यवहार आपके समाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। यह समय व्यवसायिक कार्यों के लिए बहुत ही अनुकूल है। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। साथ ही विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें तरोताजा करेगी। इंफेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

इस समय भाग्य आपके पक्ष में नई उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे तथा विशेष व्यक्तियों से मुलाकात भी सार्थक रहेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण तनाव रहेगा परंतु आप उसमें सफलता पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का आपके कार्यों के प्रति सहयोग रहेगा। जिससे आपको अपने तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

परिवार जनों के सहयोग से आपके अधिकतर का मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते जाएंगे। जिसकी वजह से आप तनावमुक्त होकर अपने रुचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। कुछ नकारात्मक परिस्थितियां आपको परेशान करेंगे परंतु आप अपनी क्षमता द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था अच्छी रहेगी और सहकर्मी पूरे मन से काम पूरा करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई से कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी प्राप्त कर लेंगे। पति-पत्नी में सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आपके संबंधों को मधुर बनाकर रखेगा। जुखाम खांसी की वजह से छाती में इंफेक्शन रहेगा। उचित इलाज लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्साह भरा वातावरण रहेगा तथा नई वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। अपने नजदीकी कुछ लोग ही आप के खिलाफ कुछ योजनाएं बना सकते हैं इसलिए सचेत रहें।कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां होने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद वेबसाइट व्यवस्था उचित रखने में सफल रहेंगे। आमदनी बढ़ सकती है। विवाहित जीवन सुखी व समृद्ध रहेगा। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से वर्तमान मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट