Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 3st January 2022: प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी

मेष –

कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों मैं कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। नई व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। अभी यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। पैसे की उधारी संबंधी लेन-देन के वक्त वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था रखने के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। इस समय आमदनी कम ही रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। घर परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज ऐसे संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहेंगे। उनकी कोई दबी हुई प्रतिभा भी उभर कर बाहर आएगी। व्यवसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस संबंधी उधार लेने की कोशिश न करें। अभी इसको उतारना बहुत ही मुश्किल रहेगा। घर का वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी परेशानियां जैसे नजला जुखाम बुखार आदि से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में समय व्यतीत करें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। वर्तमान स्थिति में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। इस समय बिजनेस के काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। लापरवाही की वजह से एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या सकते हैं। खानपान तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

जीवन में कुछ नयापन लाने की कोशिश आपको ऊर्जावान रखेगी। मन में चल रही कोई दुविधा दूर होगी। आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम रखेंगे। बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, आज उनके समाधान की आशा दिखेगी। मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव रहेगा। ध्यान रखें इसका असर आपकी परिवार की सुख शांति भंग कर सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय सभी सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से पॉजिटिव रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखना तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना लाभदायक रहेगा। युवाओं को भीअपने कैरियर संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी। व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। व्यस्तता की वजह से आप घर में रहकर भी घर परिवार के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। लेकिन परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। उनके शुभ फल की उम्मीद से ज्यादा मिल सकते हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। अपने कार्यों को खुद ही बुरा करने का यथासंभव प्रयास करें। किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे। उम्मीद टूटने से मन व्यथित हो सकता है। परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगे। पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी , जैसे कब्ज, अफारा,गैस आदि परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो आपकी उन्नति में मददगार रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद रहेगा। बिजनेस संबंधी बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न दें। बेहतर होगा ज्यादातर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के जरीये पूरे करने की कोशिश करें। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत अधिक दिमागी व शारीरिक कार्य करने की वजह से सिर दर्द और थकान की समस्या भी बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जोकि लाभदायक रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही सफलता भी हासिल होगी। इस समय ग्रह स्थिति और आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहे हैं। परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। दिन भर की व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर में भी और सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

रिश्तेदारी अथवा सामाजिक किसी समस्या को सुलझाने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। बहुत समय बाद शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाएं, साथ ही व्यापार से संबंधित कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है। घर तथा परिवार जनों के बीच आपकी उपस्थिति सबको खुशी प्रदान करेगी। समझदारी से समस्याओं का हल निकालने से परिस्थितियां भी अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। आपके कार्यों की भी तारीफ होगी और लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। ये समय जल्दबाजी का नहीं है। बिजनेस में कोई भी मजबूत फैसला बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है। राजनैतिक और महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क मजबूत करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी। बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहे। इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार तथा नजदीकी संबंधियों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का भी योगदान मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि ना ले, इसका दुष्प्रभाव आपके ग्रस्त जीवन पर भी पड़ेगा। ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने पदार्थों के सेवन से परहेज करें। तथा अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट